पीएम नरेन्द्र मोदी द्वारा 500 और 1000 के नोटों को बंद कर दिए जाने से हर कोई परेशान है। सभी बैंको और एटीएम की लाइनों में लगे दिख रहे है। इस मुद्दे से सरकारी विभागों को भी अच्छा नुकसान हो रहा है। यूपी परिवहन विभाग की बसों में भी हर यात्री 500 की नोट दे रहा है। इसे देखते हुए सरकार ने एक निर्णय लिया है।

घट सकता है बसों का किराया :

  • बड़े नोटों को बंद कर दिए जाने के बाद केंद्र सरकार ने देश भर के टोल नाको को मुफ्त कर दिया है।
  • टोल नाको को नि:शुल्क कर दिये जाने का असर परिवहन निगम पर दिख रहा है।
  • दरअसल परिवहन विभाग द्वारा यात्रियों से किराये में टोल टैक्स जोड़ कर लिया जा रहा था।
  • अब परिवहन विभाग को यात्री किराए में कमी करनी पड़ेगी।
  •  मगर इसमें एक समस्या यह भी है कि वाराणसी रुट पर एडवांस टोल जमा है।
  • इस तरह तो प्रदेश सरकार का भारी नुकसान हो जाएगा।
  • हालांकि सरकार द्वारा परिवहन निगम की बसों में 500 और 1000 के नोटों को लिया जा रहा है।
  • विभाग जानता है कि इस समय हर कोई नोटों की कमी से समस्या से जूझ रहा है।
  • अगर उन्होंने नोटों को स्वीकार नहीं किया तो उन्हें काफी नुकसान हो सकता है।
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें