उत्तर प्रदेश के कानपूर में बुधवार को बारिश के चलते शहर का जन जीवन अस्तव्यस्त हो गया। वही मेडिकल कालेज परिसर में उस वक्त हड़कंप मच गया जब तेज़ बारिश के चलते एक पेड़ महिला के ऊपर गिर पड़ा। जिसमें महिला की दबकर दर्दनाक मौत हो गयी।
पेड़ गिरने से महिला की हुई मौत
- मेडिकल कालेज परिसर में रहने वाली रामश्री 62 के ऊपर बारिश के चलते अचानक पेड़ गिर गया।
- पेड़ गिर जाने से महिला की नीचे दब कर मौत हो गयी।
- आपको बता दें कि रामश्री हैलट से रिटायर्ड कर्मचारी थीं।
- पति रघुवीर जिनकी पहले ही मौत हो चुकी है।
- पति की जगह पर ही रामश्री को नौकरी मिली थी।
- घर मे रामश्री के 4 बच्चे जिनमे 2 लड़कियां जिनकी शादी हो चुकी है।
- वही 2 लडके सुदेश और जगदीश जिनमे एक लड़का जगदीश विकलांग है।
- बताया जा रहा है मेडिकल कालेज परिसर में बनी कालोनी में रामश्री अपने आवास पर मौजूद थी।
- इस दौरान घर के बाहर खड़ा हुआ पेड़ अचानक बारिश के चलते गिर पड़ा।
- जिसमें दब कर महिला की मौत हो गयी।
- इस दौरान पेड़ गिरने की धमाकेदार आवाज़ से आसपास के लोगों में अफरातफरी मच गई।
- वही इस दौरान हादसे में कुछ घर भी चपेट में आ गए।
- जिसके बाद सैकड़ों की भीड़ मे लोग पेड़ को हटाने की कोशिश में जुट गए।
- लोगों ने किसी तरह पेड़ को काटकर कड़ी मशक्कत के बाद उसे निकला।
- लेकिन तब तक महिला की दर्दनाक मौत हो चुकी थी।
- इस दौरान घर मे मौजूद बच्चों का रो रो कर बुरा हाल हो गया ।
- सूचना पाकर पहुंची स्वरूप नगर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें
Shivam Srivastava
I m curently working as a correspondant in up.org .
Ability to write creative and interesting articles.
Thorough knowledge of both print and broadcast news media.