यूपी के आगरा स्थित ताजमहल पर आतंकी हमले की धमकी के बाद शनिवार सुबह दो धमाकों से हड़कंप मच गया ब्लास्ट हुआ है।
- आगरा कैंट स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर 5 के पास आज सुबह दो जोरदार धमाका हुए।
- पहला धमाका स्टेशन के पास हुआ जबकि दूसरा धमाका स्टेशन के पास एक मकान की छत पर हुआ।
- ख़बरों के अनुसार घटना प्लेटफार्म के आउटर एरिया में हुई है।
- धमाके की खबर से इलाके में हड़कंप मच गया।
- धमाके की खबर मिलते ही सुरक्षा बल भी मौके पर पहुंच गए हैं।
- फिलहाल किसी के हताहत होने की खबर नहीं आ रही है।
- सुरक्षा एजेंसियां और सुरक्षा बल मामले की पड़ताल कर रहे हैं।
ताज महोत्सव शुरू होने से पहले हुई घटना
- बता दें कि अधिकारियों ने ताज में सघन चेकिंग के साथ ही आसपास के इलाके में फ्लैग मार्च भी किया था। शनिवार से ताज महोत्सव आरंभ हो रहा है।
- आईएस से जुड़े ‘अहवाल उम्मत मीडिया सेंटर’ ने एक ग्राफिक्स जारी किया है।
- इसमें भारत पर हमलों के साथ ही ताज महल को टारगेट पर दिखाया गया है।
- IS की गतिविधियों पर नजर रखने वाले इंटेलिजेंस ग्रुप के मुताबिक इस ग्राफिक्स को 14 मार्च को अहवाल उम्मात मीडिया सेंटर से टेलिग्राम पर भेजा गया है।
- इस ग्राफिक्स में एक नकाबपोश हथियारबंद व्यक्ति को दिखाया गया है जो ताजमहल की तरफ मुंह करके खड़ा है।
- इसी ग्राफिक्स के ऊपर लिखा है न्यू टारगेट यानी अगला लक्ष्य।
- उसी के ठीक नीचे अरबी भाषा में लिखा है आगरा इश्तीशादी यानी आगरा शहीद साधक।
- यानी ताजमहल के भीतर आत्मघाती हमला करने की साजिश रची जा रही है।
- सुरक्षा के लिहाज से ताज के वॉचिंग टॉवर से ताज की 24 घंटे निगरानी हो रही है।
- ताजमहल पर आई एस के आत्मघाती हमले से सम्बंधित ग्राफिक जारी होने के बाद सीआईएसएफ ने ताजमहल की सुरक्षा व्यवस्था और चुस्त कर दी है।
- चार वॉचिंग टॉवरों से हर वक्त निगरानी की जा रही है।
- नाइट विजन कैमरों से लैस 12 जवान धरती और आसमान पर नजरें गड़ाए हैं।
- सुरक्षा बलों की नजर के बाद इस धमाके ने लोगों में दहशत पैदा कर दी है।