बीते दिनों ही दुनिया भर से आने वाले लोगों के लिए हज यात्रा का आयोजन शुरू हुआ है। इसी बीच उत्तर प्रदेश से गए दो यात्रियों की हज यात्रा के दौरान रास्ते में मौत हो गयी है।

सड़क हादसे में हुई मौत :

  • खाड़ी देश में रहने वाला 25 वर्षीय युवक अपने एक रिश्तेदार के साथ हज यात्रा के लिए निकला था।
  • इसी बीच रास्ते में हुई सड़क दुर्घटना के दौरान दोनों की मौत हो गई।
  • घटना की खबर मिलते ही दोनों युवकों के परिवारों में शोक का माहौल छा गया है।
  • बकरीद के दूसरे दिन सउदी अरब से आई इस खबर से पूरे परिवार की त्योहार की खुशियां मातम में बदल गई।
  • जहानागंज कस्बे में मदरसे का दानिश पुत्र हाजी मुनव्वर पिछले कई वर्षां से सऊदी अरब में रहता था।

यह भी पढ़े : वित्तीय संकट की वजह से अस्तित्व के लिए जूझती प्रदेश की चैंपियन!

  • बीते दिनों दानिश अपने रिश्तेदार सइदुल हक के साथ मऊ से हज यात्रा के लिए निकला।
  • परन्तु रास्ते के बीच ही में हुए सड़क हादसे में दोनों व्यक्तियों की मौत हो गई।
  • घटना की खबर मिलते ही शोक संवेदना व्यक्त करने वालों का तांता लग गया है।
  • मृतकों में दानिश चार भाइयों में सबसे बड़ा था व परिवार के लोग उसकी शादी के लिए तैयारियां कर रहे थे।

यह भी पढ़े : अखिलेश बहुत समझदार हैं, उन्हें कुछ बोलने की जरूरत नहीं- शिवपाल

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें