Uttar Pradesh News, UP News ,Hindi News Portal ,यूपी की ताजा खबरें
Uttar Pradesh

रुस एवं यूक्रेन के मध्य युद्ध पर क्या बोली यूक्रेन निवासी महिला

रुस एवं यूक्रेन के मध्य युद्ध पर क्या बोली यूक्रेन निवासी महिला

रुस एवं यूक्रेन के मध्य युद्ध पर क्या बोली यूक्रेन निवासी महिला

मथुरा-

रुस एवं यूक्रेन के मध्य भले ही युद्ध जैसे हालात बन रहे हों लेकिन धर्मनगरी वृंदावन में रह रहे इन देशों के नागरिक बेखौफ हो भगवान की भक्ति में रमे हुए हैं। उनका मानना है कि युद्ध किसी भी हालत में नहीं होगा। यह सिर्फ राजनैतिक वर्चस्व एवं अमेरिका द्वारा अपने आपको शक्तिशाली दर्शाने का है। वे भगवान से सिर्फ यही प्रार्थना कर रहे हैं कि रुस-यूक्रेन समेत पूरे विश्व में शांति बनी रहे।
यूक्रेन निवासी ल्यूडमिला उर्फ लज्जावती का कहना है कि रुस-यूक्रेन के मध्य का झगड़ा सात साल पुराना है। यह आपस में दुश्मनी का नहीं बल्कि राजनैतिक वर्चस्व दिखाने का है। इस झगड़े की मूल जड़ अमेरिका है। उसके द्वारा आग में घी डालने का काम किया जा रहा है। बताया कि सात साल पहले अमेरिका की एक कंपनी ने सरकार से अनुमति लेकर यूक्रेन में प्राकृतिक गैस के भंडार का पता लगाने के लिए प्रोजेक्ट शुरु किया था। जिसमें उसे काफी बड़ा गैस भंडार मिल गया। इसके बाद से अमेरिका ने यूक्रेन सरकार को अपने पक्ष में कर लिया। और गैस भंडारण वाले क्षेत्र पर अपना एकाधिकार करने की कोशिश शुरु कर दी। बताया कि उक्त स्थान पर रसियन मूल के लोगों की आबादी अधिक होने के चलते अमेरिका के प्रयास का विरोध होने लगा। इस पर अमेरिका ने यूक्रेन सरकार पर दबाब बनाकर वहां के लोगों पर हमले शुरु कर दिए। वहां गृह युद्ध जैसे हालात बन गए। इसमें अब तक हजारों रसियन मूल के लोगों की मौत हो चुकी है।

Report – Jay

Related posts

प्रेस कॉन्फ्रेंस कर स्वामी प्रसाद मौर्य ने दिया सदन की सदस्यता से इस्तीफा!

Rupesh Rawat
8 years ago

बुलंदशहर: परीक्षा केन्द्रों का निरीक्षण करने पहुंचे डिप्टी सीएम दिनेश शर्मा

UP ORG Desk
6 years ago

देश की बर्बादी में कांग्रेस का सबसे बड़ा योगदान है : शरद त्रिपाठी 

UP ORG DESK
6 years ago
Exit mobile version