Uttar Pradesh News, UP News ,Hindi News Portal ,यूपी की ताजा खबरें
Uttar Pradesh

रिश्ता हुआ कलंकित, चाचा ने नाबालिग भतीजी से किया रेप

uncle reped his 16 year minor niece in amethi district

uncle reped his 16 year minor niece in amethi district

हवस में अंधे लोग रिश्तों को भी कलंकित करने से नहीं चूकते। ऐसा ही एक मामला यूपी के अमेठी जिले के मोहनगंज थाना क्षेत्र के एक गांव का है, जहां पर रिश्ते के चाचा ने भतीजी के पवित्र रिश्ते को भी शर्मसार कर दिया। चाचा ने मौका पाकर अपनी नाबालिक भतीजी के साथ दुष्कर्म किया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई में जुट गयी है।

16 वर्षीय किशोरी ने परिजनों से बताई आपबीती-

थाना क्षेत्र के एक गांव में बुधवार की सुबह लगभग 11 बजे 16 वर्षीय एक किशोरी खेत में काम करने गयी थी। इस दौरान 21 वर्षीय रिश्ते के चाचा ने उसे बहला कर एक बाग़ में ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया। जिसके बाद किशोरी घर पहुँचकर परिजनों से दुष्कर्म की बात बतायी। पीड़ित किशोरी के परिजन किशोरी के साथ थाने पहुंच कर आरोपित चाचा के खिलाफ थाने में दुष्कर्म की तहरीर दी।

पुलिस ने किया आरोपी को गिरफ्तार-

मोहन गंज पुलिस ने आरोपित चाचा के खिलाफ पॉक्सो एक्ट में दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कर लिया पुलिस ने आरोपित बाबादीन को गिरफ्तार भी कर लिया। थाना प्रभारी धीरेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि मुकदमा दर्ज करने के बाद आरोपित के को गिरफ्तार कर लिया गया है। पीड़िता को मेडिकल के लिए भेज दिया गया है मेडिकल रिर्पोट आने पर आगे की कार्रवाई की जायेगी।

बढ गये है दुष्कर्म के मामले-

अमेठी जिले में दुष्कर्म की कई घटनाएं हो चुकी है। आये दिन किसी न किसी थाना क्षेत्र में दुष्कर्म की घटनाएं हो रही है। कुछ दिन पूर्व ही मोहनगंज थाना क्षेत्र में गैंगरेप व शादी का झांसा देकर दुष्कर्म का मामला प्रकाश में आया। इसमें किशोरी ने गांव के एक युवक पर एक साल से शादी का झांसा देकर यौन शोषण करने का आरोप लगाया।

Related posts

संभल: मायके से दहेज़ न लाने के कारण पत्नी को दिया तीन तलाक़

Shambhavi
7 years ago

अलीगढ: जारी हुआ कॉफ़ी की सुगंधवाला डाक टिकट!

Mohammad Zahid
8 years ago

बच्चों के विवाद में चटकी लाठियां,12 लोग हुए घायल- विस्तृत रिपोर्ट विडियो के साथ।

Desk
3 years ago
Exit mobile version