उत्तर प्रदेश के अयोध्या मामले में बाबरी मस्जिद का विवादित ढांचा गिराने के मामले में बुधवार 19 अप्रैल को देश की सर्वोच्च अदालत सुप्रीम कोर्ट ने उमा भारती, लालकृष्ण आडवाणी और मुरली मनोहर जोशी समेत एक दर्जन लोगों पर साजिश करने के तहत मुकदमा दर्ज करने की बात कही थी। जिसके बाद भाजपा नेता उमा भारती ने प्रेस कांफ्रेंस की और सभी आरोपों को बेबुनियाद बताया।

केन्द्रीय मंत्री उमा भारती की प्रेस कांफ्रेंस:

कोई साजिश नहीं है:

  • केन्द्रीय मंत्री उमा भारती ने सुप्रीम कोर्ट के मुकदमा चलाये जाने के फैसले के बाद प्रेस कांफ्रेंस की थी।
  • प्रेस कांफ्रेंस में उन्होंने कहा कि, बाबरी विध्वंस में किसी प्रकार की साजिश नहीं थी।
  • उन्होंने आगे कहा कि, गंगा, तिरंगा के लिए कोई भी सजा भुगतने को तैयार हैं।
  • साथ ही उन्होंने कहा कि, अपराध अभी प्रमाणित नहीं हुआ है।
  • केन्द्रीय मंत्री ने आगे कहा कि, अभी तो साजिश के बारे में केस चलना है।

इंद्र का सिंहासन भी छोड़ दूंगी:

  • साजिशकर्ता के आरोप पर एक कांग्रेस नेता ने उमा भारती से इस्तीफे की मांग की थी।
  • जिस पर उन्होंने कहा कि, श्रीराम के लिए इंद्र का सिंहासन भी छोड़ सकती हूँ।
  • उन्होंने आगे कहा कि, अयोध्या के लिए जान देने को भी तैयार हूँ।
  • साथ ही उन्होंने कहा कि, कांग्रेस को इस्तीफ़ा मांगने का नैतिक अधिकार नहीं है।
  • उन्होंने कहा कि, सिखों की हत्या के मामले में सोनिया पर केस चलना चाहिए।
  • साथ ही उन्होंने कहा कि, 6 दिसंबर 1992 को मैं अयोध्या में मौजूद थी।
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें