उत्तर प्रदेश चुनाव के मद्देनज़र केंद्रीय मंत्री भी प्रदेश के दौरे पर है। बीजेपी इस समय अपने स्टार प्रचारकों के जरिये प्रदेश की जनता से सीधा संवाद कर रही है। ताकि उत्तर प्रदेश चुनाव में बहुमत की सरकार बना सके। इसी क्रम में सोमवार को केंद्रीय मंत्री जनरल वी.के सिंह मेरठ के दौरे पर थे।

जनरल वी.के सिंह कहा प्रदेश में होगा भेदभाव रहित विकास

  • केंद्रीय मंत्री जनरल वी.के सिंह मेरठ की सिवालखास में जनसभा संबोधित करने पहुंचे थे।
  • उन्होंने सिवालखास विधानसभा सीट से प्रत्याशी प्रत्याशी जितेंद्र सतवाई के पक्ष में वोट देने की अपील की।
  • साथ ही उन्होंने बीजेपी की प्रदेश के लिए नीतियों और इरादों से जनता को अवगत कराया।
  • उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में रोजगार और शिक्षा के लिए लोग बाहर जा रहे हैं।
  • लेकिन बीजेपी की सरकार आने पर उन्हें यहीं अवसर मिलेंगे।
  • बीजेपी ने घोषणा पत्र नहीं लोक कल्याण संकल्प पत्र दिया है।
  • हम बिना किसी भेद भाव के सबका विकास कर रहे हैं।
  • साथ महिला सुरक्षा पर विशेष ध्यान दिया जाएगा।
  • उन्होंने कहा कि हर जिले में तीन महिला थाने होंगे।
  • सबको शिक्षा और सबको सक्षम बनाने के लिए लक्ष्य पर काम होगा।
  • उन्होंने कहा कि संकल्प पत्र में किसानों का गन्ना भुगतान 14 दिन में होने की बात पहले ही कही जा चुकी है।
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें