उत्तर प्रदेश के नोएडा क्षेत्र में एटीएस द्वारा 3 और नक्सलियों को पकड़ा गया है, जिनके पास से भारी मात्रा में हथियार और विस्फोटक बरामद हुए हैं।

एरिया कमांडर भी हुआ गिरफ्तार:

  • यूपी एटीएस की टीम ने बड़ी उपलब्धि हासिल करते हुए नोएडा से 3 और नक्सलियों को पकड़ लिया है।
  • जिसके बाद यूपी एटीएस द्वारा 9 नक्सलियों को गिरफ्तार कर लिया है।
  • पकड़े गए 9 नक्सलियों में 4 बिहार क हैं।
  • वहीँ पकड़े गए 3 और नक्सलियों में उनका एरिया कमांडर भी गिरफ्तार कर लिया गया है।
  • एरिया कमांडर का नाम प्रदीप खरवार है।
  • साथ ही उस पर 5 लाख का इनाम भी है।

Naxal

पकड़े गए 9 नक्सली:

  • यूपी एटीएस द्वारा पकड़े गए 9 नक्सलियों में से 4 बिहार के रहने वाले हैं।
  • पकड़े गए 9 नक्सलियों का ब्यौरा निम्न है।
  • रंजीत पासवान उर्फ़ संतोष, चंदौली, उत्तर प्रदेश।
  • पवन झारखण्ड उर्फ़ भाई जी, रूद्रपुर, मधुबनी बिहार।
  • सचिन कुमार, ग्रेटर नोएडा।
  • कृष्ण कुमार राम, सासाराम बिहार।
  • सूरज, फतेहाबाद बुलंदशहर, यूपी।
  • आशीष सारस्वत, अलीगढ़, यूपी।
  • सुनील कुमार यादव, सासाराम, बिहार।
  • बृज किशोर तोमर उर्फ़ लल्लू अलीगढ़, यूपी।
  • शैलेन्द्र कुमार, बक्सर, बिहार।

ats

बरामद हथियार:

  • पकड़े गए नक्सलियों के पास से 6 पिस्टल, 50 कारतूस, 3 कार, 13 मोबाइल।
  • इसके अलावा 45 जिलेटिन छड़ें, 125 डेटोनेटर और 2 लैपटॉप बरामद हुए हैं।

क्या था प्लान:

  • नक्सली यूपी के स्थानीय अपराधियों के साथ मिलकर कई वारदातों को अंजाम देने वाले थे।
  • नक्सलियों द्वारा एटीएम लूट, हत्या और अपहरण की वारदात की तैयारी थी।

यह भी पढ़ें: आज है बॉलीवुड इंडस्ट्री की ड्रीम गर्ल का जन्मदिन!

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें