उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के तीसरे चरण के लिए चुनाव प्रचार शुक्रवार शाम 5 बजे से थम जाएगा। 19 फरवरी को तीसरे चरण में 12 जिलों की 69 सीटों पर चुनाव होना है। इन 69 सीटों में लखनऊ जिले की भी 9 सीटें शामिल है।

शुक्रवार शाम थम जाएगा तीसरे चरण का चुनाव प्रचार

  • शुक्रवार को घंडी में 5 बजते ही चुनाव आयोग के निर्देशानुसार चुनाव प्रचार पर रोक लग जाएगी।
  • इसके बाद तीसरे चरण के सभी 12 जिलों में पार्टी और प्रत्याशियों को चुनाव प्रचार रोकना होगा।
  • वहीं प्रचार थमने के बाद सभी 12 जिलों में शराब, बीयर और भांग की दुकानें भी 19 फरवरी को चुनाव संपन्न होने तक बंद रहेंगे।
  • साथ ही उत्तर प्रदेश की सीमा से जुड़े राज्यों की सीमा पर चौकसी भी बड़ा दी जाएगी।
  • साथ ही इन 12 जिलों और इनसे जुड़े यूपी के अन्य जिलों की सीमाएं भी सील कर दी जाएगी।

अहम जानकारियां (एक नज़र में)

  • चुनाव तारीख – 19 फरवरी
  • जिलों की संख्या – 12
  • जिलों के नाम – फर्रूखाबाद, हरदोई, कन्नौज, मैनपुरी, इटावा, औरैया, कानपुर देहात, कानपुर, उन्नाव, लखनऊ, बाराबंकी और सीतापुर
  • कुल सीटें- 69
  • कुल प्रत्याशी – 826
  • मतदाता – 2 करोड़ 41 लाख (लगभग)
  • बुथ की संख्या – 25 हजार 603 (लगभग)

2012 में इन सीटों पर स्थिति

  • पिछले यूपी विधानसभा चुनाव में इन 12 जिलों की 69 सीटों पर सपा को भारी संख्या में सीटें मिली थीं।
  • सपा ने 2012 में 69 सीटों में से 55 सीटों पर बाजी मारी थी।
  • वहीं बसपा 6 और बीजेपी को 5 सीटों  पर ही सिमट गई थी।
  • जबकि कांग्रेस के खाते में दो सीटें ही आईं और एक सीट पर निर्दलीय प्रत्याशी ने जीत हासिल की थी।
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें