उत्तर प्रदेश विधान सभा के नए सदस्यों के लिए प्रबोधन कार्यक्रम का आयोजन तिलक हाल में किया गया था। इस दौरान मुख्यमंत्री आदित्यनाथ योगी, राज्यपाल राम नाइक सहित तमाम मंत्री और विधानसभा सदस्य उपस्थित थे।

राज्यपाल ने दिया भाषण :

  • यूपी की राजधानी लखनऊ में आयोजित इस कार्यक्रम में राज्योपाल ने अपना भाषण दिया।
  • उन्होंने कहा कि 59 फीसदी विधायक पहली बार चुन कर आये है।
  • सभी विधायक अपनी पार्टी और जनता के प्रति जवाबदेह बनते है।
  • उन्होंने कहा कि राज्यपाल भाषण के दौरान अब विपक्षी विधायक का आना नियम बन गया है।
  • 15 मई को पता चलेगा कि अब आगे क्या होने वाला है।
  • राम नाइक ने कहा कि यह कुश्ती का नहीं, बहस का मैदान है।
  • सरकार को भी जनता की अपेक्षा के अनुसार ही काम करना चाहिए।
  • इसके अलावा विपक्षी दलों को भी अपने सुझाव सरकार को देने चाहिए।
  • विधायक बनने के बाद अपने क्षेत्र का माँ की तरह ख्याल रखना चाहिए।
  • 22 करोड़ में से 403 का चुन कर आना एक बहुत बड़ी बात है।
  • जो पहली बार विधायक बने है, वे लोग एक खाली स्लेट की तरह है।
  • सभी विधायको की जवाबदेही उनकी पार्टी और जनता के प्रति बनती है।
  • सभी विधायको को कार्यकर्ताओं का ध्यान रखना चाहिए।
  • यूपी में हर वर्ष 1.5 करोड़ रूपये विधायक निधि सभी को मिलती है।
  • यदि सभी विधायक एक हो तो उनकी आर्थिक ताकत सांसद से भी ज्यादा है।
  • मैंने भी दो मंजिला इमारत के शौचालय स्लैम एरिया में बनवाए है।
  • राज्यपाल ने कहा कि मेरे प्रयास से ही पहली बार संसद में राष्ट्रगीत गया गया।
  • बम्बई का नाम बदल कर मुंबई हो गया।
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें