Uttar Pradesh News, UP News ,Hindi News Portal ,यूपी की ताजा खबरें
Uttar Pradesh

UP: मोस्‍टवांटेंड गैंगस्‍टर विकास दुबे एनकाउंटर मे ढेर,एसे हुआ एनकाउंटर

आठ पुलिसकर्मियों की हत्या कर देशभर में सुर्खियों में आया था मोस्ट वांटेड बदमाश विकास दुबे|

लखनऊ | उत्तरप्रदेश के कानपुर का 5 लाख रुपये का ईनामी मोस्ट वांटेड बदमाश विकास दुबे शुक्रवार की सुबह पुलिस मुठभेड़ में ढेर हो गया।आप को बता दे लगातर आपराधिक वारदातों को अब तक अंजाम देता चला आया | इसी बीच कानपुर के बिकरु गांव में बीते दो जुलाई की रात को आठ पुलिसकर्मियों की हत्या कर देशभर में सुर्खियों में आया था| जिसके बाद पुलिस को चकमा देकर घटना को अंजाम देने के बाद से ही फरार हो गया था | वही उत्तर प्रदेश का मोस्ट वांटेड गैंगस्टर विकास दुबे गुरुवार सुबह उज्जैन के महाकाल मंदिर परिसर में मिला था। छह दिन की तलाश के बाद मध्य प्रदेश पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया था| जिसके बाद एकबार फिर पुलिस से  भागने की कोशिश की, जिसके बाद पुलिस टीम ने विकास दुबे पर जवाबी फायरिंग की वही इस एनकाउंटर के बाद इस मुठभेड़ में घायल पुलिसकर्मी को लाला लाजपत राय अस्पताल लाया गया है। पुलिस के मुताबिक इस मुठभेड़ में कुल 4 पुलिसकर्मी घायल हुए हैं।

https://twitter.com/WeUttarPradesh/status/1281442696612048898?s=20

गाड़ी पलटने के बाद भागा विकास |

इसी बीच उसे कानपुर वाली एसटीएफ के काफिले की गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त हो गई थी। इस दौरान विकास दुबे ने एसटीएफ के पुलिसकर्मियों की पिस्टल छीन कर भागने की कोशिश की, जिसके बाद पुलिस टीम ने विकास दुबे पर जवाबी फायरिंग की। इस एनकाउंटर में वो गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसके बाद अस्पताल ले जाते वक्त ही उसने दम तोड़ दिया, पुलिस ने उसकी मौत की अधिकारिक पुष्टि कर दी है।

https://twitter.com/WeUttarPradesh/status/1281451521553469446?s=20

नाटकीय ढंग से उज्जैन के महाकाल मंदिर के बाहर हुई थी गिरफ़्तारी |

आप को बता दे कि उत्तर प्रदेश का मोस्ट वांटेड गैंगस्टर विकास दुबे बिकरु गांव में बीते दो जुलाई की रात को आठ पुलिसकर्मियों की हत्या करने बाद से ही फरार हो गया था| जिसको  को लेकर कई राज्यों की पुलिस अलर्ट थी | जो नाटकीय ढंग से उज्जैन के महाकाल मंदिर के बाहर पकड़ा गया। उसकी गिरफ्तारी के बाद मध्य प्रदेश पुलिस अपनी पीठ थपथपा रही थी, तो यूपी पुलिस भी बेहद सतर्क थी, लेकिन सवालों के घेरे में दोनों हैं।

सुबह रास्ते मे मीडिया  को  मुठभेड़ से पहले रोका गया |

https://twitter.com/ANINewsUP/status/1281441889917386753?s=19

गैंगस्टर विकास दुबे को वापस लाने वाले यूपी एसटीएफ के काफिले के साथ चल रहे मीडिया कर्मियों को पुलिस ने सुबह 6.30 बजे मुठभेड़ से पहले कानपुर के सचेंडी इलाके में रोक लिया था।

कानून ने किया अपना काम – मध्य प्रदेश के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा|

मध्य प्रदेश के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा

विकास दुबे के मारे जाने पर मध्य प्रदेश के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कहा है कि कानून ने अपना काम कर दिया है। उन्होंने साथ ही कहा कि यह उन लोगों के लिए खेद और निराशा का विषय हो सकता है जिन्होंने आज विकास दुबे की मौत और कल उसकी गिरफ्तारी पर सवाल उठाए हैं। एमपी पुलिस ने अपना काम किया, उसे गिरफ्तार किया और यूपी पुलिस को सौंप दिया।

एलएलआर अस्पताल में रखे विकास दुबे के शव की यह तस्वीरें|

कानपुर के एलएलआर अस्पताल में रखे विकास दुबे के शव की यह तस्वीरें हैं। कानपुर में यूपी एसटीएफ के साथ एनकाउंटर में विकास दुबे मारा गया।

कानपुर पश्चिम के एसपी ने बताया है कि गैंगस्टर विकास दुबे ने कार पलटने के बाद भागने का प्रयास किया। पुलिस ने उसे आत्मसमर्पण करने के लिए कहा, इस दौरान उसने पुलिसकर्मियों पर फायरिंग की। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में वह घायल हो गया। बाद में उन्हें अस्पताल ले जाया गया। अस्पताल अधिकारियों द्वारा मृत घोषित किए जाने से पहले पुलिस की ओर से ये बयान सामने आया है|

विकास दुबे जब आ रहा था, तब गाड़ी पलट गई उसके बाद उसने पुलिस का हथियार छीनने की कोशिश की और भागा। पुलिस ने जवाबी कार्रवाई में फायरिंग की, वो घायल हुआ और अस्पताल ले जाया गया जहां उसे मृत घोषित किया गया। इसको लेकर अधिकारिक बयान जारी किया जाएगा: प्रशांत कुमार, UP ADG(कानून-व्यवस्था)

 

Related posts

बर्खास्त नेताओं को कार्यक्रम में घुसने नहीं दिया जायेगा- शिवपाल

Divyang Dixit
8 years ago

LIVE: एटा में चुनावी जनसभा के संबोधन के लिए पहुंचे अखिलेश यादव!

Divyang Dixit
8 years ago

दलित युवक की हत्या कर रेलवे ट्रैक पर फेंका शव!

Sudhir Kumar
7 years ago
Exit mobile version