उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में आज से तीन दिन की महाहड़ताल के चलते पुलिस को लाठीचार्ज करना पड़ा।

सफाई कर्मचारी संघ पर करना पड़ा लाठीचार्ज:

  • सूबे की राजधानी में तीन दिन की महाहड़ताल का आयोजन किया गया है।
  • जिसमें लखनऊ नगर निगम कार्यालय पर हड़ताल कर रहे सफाई कर्मचारियों पर पुलिस को लाठीचार्ज करना पड़ा।
  • गौरतलब है कि, राजधानी लखनऊ के हजरतगंज में किसी भी प्रकार के धरना प्रदर्शन, सभा आदि करने पर रोक लगा दी गयी है।
  • जिसके बावजूद प्रदर्शन कर रहे सफाई कर्मचारियों के संघ पर पुलिस को मजबूरन लाठीचार्ज करना पड़ा।

महाहड़ताल में शामिल हो रहे हैं करीब 16 लाख कर्मचारी:

  • उत्तर प्रदेश में 250 कर्मचारी और शिक्षक संगठनों के 16 लाख से अधिक कर्मचारी आज महाहड़ताल कर रहे हैं।
  • गौरतलब है कि, वो 40 हजार सफाई कर्मचारियों की भर्ती में आरक्षण का विरोध कर रहे हैं।
  • इस दौरान महाहड़ताल में पूरे प्रदेश से कर्मचारियों का दल इकठ्ठा होंगे।
  • महाहड़ताल नगर निगम कार्यालय से शुरू होगी, संब ओधन के बाद सभी लोग विधानसभा का घेराव करेंगे।

 

[ultimate_gallery id=”15676″]

मांगे:

  • महाहड़ताल में करीब 16 लाख कर्मचारी आज शामिल होंगे।
  • उनकी मांगे हैं कि, संविदा सफाई कर्मचारियों के पदों पर नियुक्ति के लिए आरक्षण व्यवस्था को खत्म किया जाये।
  • कर्मचारियों की नियुक्ति की प्रक्रिया शासकीय संकल्प 26 सितबर 1968 के आधार पर की जाये।
  • नगर निगम और नगर पालिका के 35 हजार पदों पर सफाई कर्मचारियों को स्थायी करने की मांग की है।
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें