उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग के तहत भर्तियों में गड़बड़ी के मामले में CBI जांच की मांग की गयी है, यह मांग देवेन्द्र प्रताप सिंह ने की है। देवेन्द्र प्रताप सिंह विधानसभा परिषद् में भारतीय जनता पार्टी के सदस्य हैं।
मुख्यमंत्री योगी को पत्र लिखकर जांच की मांग:
- भाजपा नेता और MLC देवेन्द्र प्रताप सिंह ने उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग में भर्तियों के मामले में CBI जांच की मांग की है।
- यह मांग MLC देवेन्द्र ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पत्र लिखकर की है।
- पत्र में देवेन्द्र सिंह ने मुख्यमंत्री योगी को जानकारी दी है कि, आयोग में जाति विशेष के आधार पर भर्ती हुई हैं।
- उन्होंने आगे लिखा है कि, आयोग के 86 पदों में से 54 पदों पर जाति विशेष के अभ्यर्थियों के चयन किया गया है।
- साथ ही उन्होंने आरोप लगाया है कि, भर्ती के दौरान योग्यता को पूरी तरह से दरकिनार किया गया है।
- भाजपा नेता ने भी ये कहा है कि, भर्तियों में विशेष क्षेत्र के अभ्यर्थियों को शामिल किया गया है।
उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग: विवादों का गढ़:
- लोक सेवा आयोग और विवादों का चोली दामन का साथ बना हुआ है।
- आयोग कभी अध्यक्ष की नियुक्ति तो कभी भर्ती में गड़बड़ियों की आशंका से विवादों का गढ़ बना हुआ है।
- फिलहाल उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग के सभी भर्तियों और रिजल्ट पर रोक लगी हुई है।
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें
Tags
#CBI Inquiry
#CBI जांच
#CBI जांच की मांग
#CM Yogi Adityanath
#CM योगी
#MLC devendra pratap singh writes letter
#MLC devendra pratap singh writes letter to CM for CBI inquiry
#MLC देवेन्द्र
#MLC देवेन्द्र ने CM योगी को लिखा पत्र
#UPPSC scam
#UPPSC scam MLC devendra pratap singh writes letter to CM Yogi adityanath.
#UPPSC scam: MLC devendra pratap singh writes letter to CM for CBI inquiry
#UPPSC भर्ती
#UPPSC भर्ती की CBI जांच की मांग
#उत्तर प्रदेश
#देवेन्द्र प्रताप सिंह
#लोक सेवा आयोग
Divyang Dixit
Journalist, Listener, Mother nature's son, progressive rock lover, Pedestrian, Proud Vegan, व्यंग्यकार