Uttar Pradesh News, UP News ,Hindi News Portal ,यूपी की ताजा खबरें
Uttar Pradesh

उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मंडल की ‘चारबाग’ इकाई का हुआ गठन

चारबाग क्षेत्र के व्यापारियों ने अपनी समस्याओं के समाधान के लिए एक सूत्र में बंधे एवं मजबूत व्यापार संगठन का गठन किया। कई दौर की बैठकों के बाद आदर्श व्यापार मंडल के चारबाग प्रभारी रंजीत सिंह पवार की अध्यक्षता में हुई बैठक में उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मंडल चारबाग इकाई का गठन किया गया।

संगठन के फैजाबाद रोड स्थित प्रदेश कार्यालय में नवनियुक्त पदाधिकारियों ने संगठन के प्रदेश अध्यक्ष संजय गुप्ता के समक्ष संगठन की सदस्यता ली। संगठन अध्यक्ष संजय गुप्ता ने प्रदेश कार्यालय में सभी पदाधिकारियों का स्वागत करते हुए उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मंडल चारबाग इकाई के चुने गए पदाधिकारियों की घोषणा की।

उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मंडल चारबाग इकाई में अध्यक्ष के पद पर अंकुर अग्रवाल, वरिष्ठ महामंत्री पद पर गौरव सिंह, महामंत्री पद पर हर्ष सिंह एवं विशाल जयसवाल, कोषाध्यक्ष पद पर नंदलाल पांडे, वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर प्रकाश चौरसिया, भरत गुप्ता, जटाशंकर उपाध्याय, उपाध्यक्ष पद पर योगेश आहूजा, शराफत अली त्रिलोचन सिंह, मंत्री पद पर अनिल गुप्ता, प्रचार मंत्री पद पर पुनीत साहनी, मीडिया प्रभारी पद पर आशीष कुमार चुने गए संरक्षक के रूप में गुरु चरण सिंह (शान), सुरेंद्र शर्मा, श्याम सिंह पवार, राम गोपाल जायसवाल, बेचेलाल, रमेश बेरी, गुरु चरण राजा, रामकृष्ण जयसवाल, सुभाष छाबड़ा, अशोक ओझा, जितेंद्र वर्मा चुने गए।

इस अवसर पर बोलते हुए संगठन अध्यक्ष संजय गुप्ता ने कहा आदर्श व्यापार मंडल का लक्ष्य एक एक व्यापारी की सहायता करने का है। किसी भी व्यापारी का उत्पीड़न ना हो सके संगठन इस दिशा में कार्य कर रहा है। उन्होंने नवनियुक्त पदाधिकारियों को संबोधित करते हुए कहा पद पाने के बाद आप सब की जिम्मेदारी बढ़ गई है। सभी पदाधिकारी व्यापारी हित की रक्षा के लिए सजग रहे कार्यक्रम में संगठन के प्रदेश कोषाध्यक्ष मोहम्मद अफजल, नगर महामंत्री विजय कनौजिया, चारबाग प्रभारी रंजीत सिंह पवार, ट्रांस गोमती प्रभारी मनीष पांडे, ट्रांस गोमती अध्यक्ष अनिरुद्ध निगम मौजूद रहे।

Related posts

भाजपा और सपा के बाद अब बसपा ने भी बलिया में मोर्चा खोला!

Kumar
8 years ago

संपत्ति विवाद में किशोर की हत्या, सौतेले भाइयों पर आरोप

Sudhir Kumar
6 years ago

बोलेरो और बाइक की टक्कर, हादसे में 2 लोगो की मौत, थाना एलाऊ के मेरापुर में हुआ हादसा.

Ashutosh Srivastava
7 years ago
Exit mobile version