पूरे देश में आज अपनी मांगों को लेकर करीब 10 लाख बैंक कर्मचारी हडताल पर हैं। इस कड़ी में मंगलवार को उत्तर प्रदेश के भी सभी बैंकों पर ताला लटकता मिला। वहीं बैंक कर्मचारियों ने मांगों को लेकर प्रदर्शन भी किया।आपको बता दें कि केंद्र सरकार के बैंकिंग सेक्टर में सुधार के प्रस्ताव के विरोध में बैंक कर्मचारी हड़ताल कर रहे है।

ये भी पढ़ें : लाखों बैंक कर्मचारी हड़ताल पर, कामकाज ठप्प!

उत्तर प्रदेश में भी बैंक बंद 

[ultimate_gallery id=”101854″]

  • यूनियम फोरम ऑफ बैंक यूनियंस (UFBU) ने 22 अगस्त को बैंको की राष्ट्रव्यापी हड़ताल करने का ऐलान किया था।
  • जिसके तहत मंगलवार से यूएफबीयू ने प्रस्तावित राष्ट्रव्यापी हड़ताल शुरू कर दी।
  • इसका कारण  था की मुंबई में इंडियन बैंक एसोसिएशन (IBA) के साथ उनकी बातचीत बेनतीजा रही है।
  • बता दें कि यह फोरम देश के बैंकिंग क्षेत्र की नौ यूनियनों का संघ है।
  • बैंकिंग सेक्टर के सुधार और अन्य मुद्दों के विरोध में यूएफबीयू ने राष्ट्रव्यापी हड़ताल शुरू की है।
  • हालाकि फिलहाल जानकारी के मुताबिक ये हड़ताल एक दिवसीय है।
  • आज राजधानी के सभी बैंक कर्मचारियों ने बैंक के बाहर सरकार विरोधी नारे लगाये।
  • गोमतीनगर के विभूत खंड में स्थित बैंक ऑफ बड़ोदा के कर्मचारियों ने विशाल प्रदर्शन किया।

ये भी पढ़ें : शिक्षामित्रों का आन्दोलन दूसरे दिन भी जारी!

ये भी पढ़ें :दिल्ली : 449 स्कूलों को टेकओवर का आदेश!

 

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें