उत्तर प्रदेश में आज यूपी कैबिनेट की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न हुई, जिसमें सूबे के लिए कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों को हरी झंडी मिल गयी है।
ये हुए फैसले:
- उत्तर प्रदेश में आज कैबिनेट की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न हुई।
- जिसमें कई महत्वपूर्ण परियोजनाओं पर मुहर लगी है।
- मीटिंग में गोरखपुर खुटहन में फोरलेन रोड के निर्माण को मंजूरी मिल गयी है।
- सूबे के हथकरघा बुनकरों को विद्युतदरों में छूट का प्रस्ताव पारित किया गया।
- इसके अलावा मीटिंग में किसान बीमा योजना लागू करने के प्रस्ताव को मंजूरी मिल गयी है।
- साथ ही राजस्व संहिता 2016 पर कार्रवाई की जाएगी।
- कैबिनेट मीटिंग में हस्तशिल्प पेंशन योजना को भी मंजूरी मिली है।
- साथ ही समाजवादी पार्टी ने कैबिनेट मीटिंग में सपा युवा रोजगार योजना प्रस्ताव को भी मंजूरी दे दी है।
मुख्यमंत्री अखिलेश यादव मीडिया से मुखातिब हुए:
- सूबे की कैबिनेट मीटिंग के बाद मुख्यमंत्री अखिलेश यादव मीडिया से मुखातिब हुए और कैबिनेट मीटिंग में हुए अहम फैसलों के बारे में जानकारी दी।
- उन्होंने बताया कि, ‘कैबिनेट मीटिंग में ये फैसला लिया गया की हर जिले में एडीपीआरओ की तैनाती की जाएगी’।
- इसके अलावा सैफई में अंडरग्राउंड केबलिंग को मंजूरी मिली है।
- मुख्यमंत्री ने बताया कि, “सोलर पैनल से करीब 6000 ट्यूबवेल चलाये जायेंगे”।
- उन्होंने जानकारी दी कि, “वाराणसी में मेट्रो के काम को आगे बढ़ाया जायेगा”।
- वाराणसी में प्रथम चरण में 29 किमी मेट्रो का काम किया गया।
- हमीरपुर में हार्टीकल्चर और ऑर्गेनिक खेती को बढ़ावा दिया जायेगा।
- हमीरपुर के बाद यूपी के बाजार को प्रोत्साहित किया जायेगा।
- उन्होंने जानकारी दी कि, “सूबे में ऑनलाइन शॉपिंग पर देना होगा अतिरिक्त कर”।
- मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा कि, “तुलना करेंगे तो समाजवादी पार्टी के काम जनता तक पहुंचे”।
- एल दलित के साथ खाना खाने के जवाब में मुख्यमंत्री ने कहा कि, ” हमने जात पूछकर मजदूर के साथ खाना नहीं खाया”।
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें
Divyang Dixit
Journalist, Listener, Mother nature's son, progressive rock lover, Pedestrian, Proud Vegan, व्यंग्यकार