उत्तर प्रदेश का मुख्यमंत्री बनने के बाद आदित्यनाथ योगी शनिवार को पहली बार गोरखपुर पहुंचें। बतौर मुख्यमंत्री आदित्यनाथ योगी का गोरखपुर में एयरपोर्ट से लेकर महाराणा प्रताप कॉलेज और गोरखनाथ मंदिर में भव्य स्वागत हुआ। यह उन्होंने प्रदेश की जनता के समझ अपनी बात रखी।

लड़कियों के लिए बनेगा सुरक्षित माहौल

  • सीएम आदित्यनाथ ने कहा कि प्रदेश में लड़िकयां असुरक्षित महसुस करती हैं।
  • कई बार शिकायते सामने आई कि कॉलेज जाते वक्त छेड़खानी होती है।
  • इसके चलते लड़कियां स्कूल छोड़ने तक को मजबूर हो जाती है।
  • इसी लिए शोहदों और मनचलों के खिलाफ हमनें कदम उठाया।
  • उन्होंने कहा कि अराजक तत्वों को कोई मौका नहीं देना है, हमें मिलकर इसे ख़त्म करना है।
  • कानून राज स्थापित करने में आप साथ देंगे और आपने साथ भी दिया है।
  • ये भाजपा की बड़ी विजय है लेकिन किसी को कानून अपने हाथ में नहीं लेना है।
  • सीएम ने पुलिस से कहा कि इन सब चीजों को बंद किया जाए।
  • भीड़भाड़ वाली जगहों पर ऐसी घटनाएं न हो, उसके निर्देश दिए गए हैं।
  • सड़क पर चलने वाली अकेली लड़की खुद को सुरक्षित महसूस करे, हमें ये माहौल बनाना है।

बंद होगें अवैध बूचड़खाने

  • सीएम ने कहा कि बीजेपी के वादे के मुताबिक अवैध बूचड़खानों को बंद करने का निर्णय किया गया।
  • जो मानकों के अनुसार अपना काम कर रहे हैं, उन्हें दिक्कत नहीं है।
  • लेकिन जो लोग गलत तरीके से गलत काम कर रहे हैं, उन्हें एक प्रक्रिया के तहत बंद किया जा रहा है।

किसानों के लिए प्रतिबद्ध

  • सीएम आदित्यनाथ होगी ने कहा कि हम हम किसानों के लिए प्रतिबद्ध हैं।
  • किसानों और मजदूरों के लिए हम काम करेंगे।
  • उन्होंने कहा कि किसानों से किए वादें जल्द पूरे होंगे।

कैलाश मानसरोवर के लिए विशेष अनुदान

  • सीएम ने कहा कि कैलाश मानसरोवर यात्रा के लिए एक लाख का अनुदान देंगे।
  • प्रदेश के किसी एक जगह पर कैलाश मानसरोवर भवन का निर्माण करेंगे।
  • उन्होंने कहा कि लेकिन आपके अपेक्षाओं पर खरा उतरने के लिए आपका सहयोग अपेक्षित है।
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें