अगले वर्ष उत्तर प्रदेश में विधान सभा चुनाव होने हैं। इसके लिये यूपी में कांग्रेस के तारणहार बनने आये प्रशान्त किशोर ने अपनी रणनीति बनाना शुरू कर दिया है। इकोनॉमिक टाइम्स में प्रशांत किशोर की रणनीति का खुलासा हुआ है। प्रशान्त किशोर ने उत्तर प्रदेश में विधान चुनाव 2017 के लिये 400 करोड़ का बजट निर्धारित किया है।
- यूपी चुनाव में प्रियंका गाँधी लीड रोल में नज़र आएंगी।
- राहुल गांधी और प्रियंका गाँधी यूपी चुनाव में 200 रैलियां करेंगें ।
- प्रशांत किशोर 500 वर्कर्स की टीम बना रहे हैं।
- यूपी में कांग्रेस पार्टी प्रशांत किशोर की इस रणनीति से 100 सीटें मिलने की उम्मीद कर रही है।
- सूत्रों के अनुसार कांग्रेस पार्टी प्रियंका गाँधी को यूपी चुनाव में मुख्यमंत्री पद की उम्मीदवार घोषित कर सकती है।
- आप को बता दें कि उत्तर प्रदेश में कांग्रेस पार्टी की हालत बहुत ख़राब है।
- 2014 के लोकसभा चुनाव में राहुल गाँधी के नेतृत्व में कांग्रेस को 80 सीटों में से सिर्फ 2 सीट ही मिली थीं।
- ऐसे में यह माना जा रहा है कि प्रशान्त किशोर कांग्रेस पार्टी में संजीवनी बूटी की तरह काम करेंगें।
प्रशान्त किशोर इससे पहले भी चुनावों में अपने काम का लोहा मनवा चुके हैं। मगर उत्तर प्रदेश की स्थिति अन्य राज्यों की स्थिति से बहुत ही भिन्न है। ऐसे में प्रशान्त किशोर की यह रणनीति कितना कारगर सिद्ध होगी यह तो चुनाव के नतीजों के बाद ही पता चलेगा, मगर प्रशान्त किशोर के लिये उत्तर प्रदेश की राह आसन होने वाली नहीं है।
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें
Ashutosh Srivastava
Reporter at uttarpradesh.org, News Junkie,Encourager not a Critique Admirer of Nature.