Uttar Pradesh News, UP News ,Hindi News Portal ,यूपी की ताजा खबरें
Uttar Pradesh

उत्तर प्रदेश दिवस 2018: ‘एक जनपद एक उत्पाद’ योजना का शुभारंभ

cm yogi venkaiah naidu ram naik at amausi airport

राजधानी लखनऊ में यूपी दिवस का प्रथम समारोह का शुभारंभ हो गया है। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रुप में भारत के उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू उपस्थित हैं। कार्यक्रम के उद्घाटन के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी मौजूद रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता राज्यपाल राम नाईक कर रहे थे। कार्यक्रम के दौरान विधानसभा अध्यक्ष हृदय नारायण दीक्षित, कृषि शिक्षा एवं कृषि अनुसंधान मंत्री सूर्य प्रताप शाही, नगर विकास एवं शहरी समग्र विकास नगरीय रोजगार एवं गरीबी उन्मूलन मंत्री सुरेश खन्ना, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष एवं चंदौली सांसद डॉ. महेंद्र नाथ पांडेय, खादी एवं ग्रामोद्योग मंत्री सत्यदेव पचौरी एवं मुख्य सचिव राजीव कुमार सहित तमाम भाजपा नेता, मंत्री, कार्यकर्ता और अधिकारी उपस्थित रहे। बता दें कि दो दिवसीय यूपी दिवस में दूर-दूर से लोग आए हुए हैं। कार्यक्रम की शोभा बढ़ाने के लिए कई रंगारंग कार्यक्रमों का भी आयोजन किया जा रहा है। उप राष्ट्रपति के आवागमन पर अमौसी एयरपोर्ट पर उनके स्वागत के लिए भाजपा नेता और कार्यकर्ताओं की भीड़ देखने को मिली। उप राष्ट्रपति के पहुंचते लोगों ने उन्हें पुष्पगुच्छ देकर उनका स्वागत किया।

अगले पेज पर पढ़िए- पहले दिन 25 हजार करोड़ की योजनाओं का शिलान्यास/लोकार्पण…

पहले दिन 25 हजार करोड़ की योजनाओं का शिलान्यास/लोकार्पण

यूपी दिवस के पहले दिन कई योजनाओं का शुभारंभ किया गया। इसमें एक जनपद एक उत्पाद (one district-one product) योजना का शुभारंभ तथा लोगों का अनावरण किया गया। इसके अलावा उत्तर प्रदेश के गठन पर अभिलेख प्रदर्शनी का उद्घाटन। उत्तर प्रदेश दिवस एवं लखनऊ महोत्सव का शुभारंभ। उत्तर प्रदेश दिवस पर लघु फिल्म का प्रदर्शन। एक जनपद एक उत्पाद योजना का शुभारंभ। एक जनपद एक उत्पाद योजना की डॉक्यूमेंट्री का प्रदर्शन।

cm yogi venkaiah naidu ram naik at amausi airport

एक जनपद एक उत्पाद की पुस्तिका का विमोचन। मुद्रा योजना के अंतर्गत एक जनपद एक उत्पाद के लाभार्थियों को चेक/प्रमाण पत्र वितरण। स्टैंड अप यूपी कार्यक्रम के लाभार्थियों को प्रमाण पत्र/चेक का वितरण। जनपद लखनऊ की परियोजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण। नई सोलर पॉलिसी का शुभारंभ किया गया। उत्तर प्रदेश की संरचना से संबंधित स्मारिका का विमोचन किया गया। पोषण ऐप की लॉन्चिंग की गई। मुख्यमंत्री समग्र ग्राम विकास योजना का शुभारंभ किया गया। स्वच्छता पर आधारित कार्यक्रम और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी इस दौरान आयोजन हुआ।

[foogallery id=”175315″]

25 जनवरी को कार्यक्रमों की होगी शुरुआत

यूपी दिवस के दूसरे दिन 25 जनवरी को कृषि प्रदर्शनी का उद्घाटन किया जाएगा। ‘जर्नी ऑफ किसान पाठशाला’ पुस्तक एवं सीडी का विमोचन होगा। कृषि विभाग की वेबसाइट का शुभारंभ होगा। मंडी समितियों के ट्रेडर्स/पंजीकृत कमीशन एजेंट के लिए ई-लाइसेंस सुविधा का उद्घाटन किया जाएगा। किसानों के लिए ‘बाजार मूल्य की खोज’ वेबसाइट का उद्घाटन किया जाएगा। वर्मी कंपोस्ट, सोलर पंप, एग्री जंक्शन, कास्ट हायरिंग लाभार्थियों को चयन पत्र का विवरण दिया जाएगा। कृषि तथा संबंधित विभागों के कृषकों को प्रशस्ति पत्र वितरण किया जाएगा।

कृषि निर्यात को कृषकों का सम्मान किया जाएगा। चकबंदी विभाग की वेबसाइट तथा चकबंदी वादों के कंप्यूटरीकृत प्रबंधन प्रणाली की लॉन्चिंग की जाएगी। कृषकों/खातेदारों/ सह खातेदारों का अंश निर्धारित खतौनी का विवरण दिया जाएगा। PMJJY और PMSBY के अंतर्गत बीमित लाभार्थियों को प्रमाण पत्र वितरण किया जाएगा। शिक्षकों की ट्रेनिंग तथा माध्यमिक शिक्षा एवं उच्च शिक्षा विकास की प्रदर्शनी का आयोजन किया जाएगा। स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग द्वारा आयोजित कार्यक्रम किए जाएंगे। सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी आयोजन किया जाएगा।

26 जनवरी को ये होंगे कार्यक्रम

यूपी दिवस के समापन यानी 26 जनवरी को उत्तर प्रदेश के महान विभूतियों का सम्मान किया जायेगा। सूचना विभाग की वेबसाइट/सोशल मीडिया ‘ई-सन्देश’ की लांचिंग होगी। राज्य निर्यात/उद्यमी/हस्तशिल्प पुरस्कारों का वितरण होगा। राज्य स्तरीय हथकरघा पुरस्कार वितरण होगा। युवा संगम कार्यक्रम के उत्कृष्ट प्रतिभागियों द्वारा प्रस्तुतीकरण किया जाएगा। प्रतिभागियों को पुरस्कार/प्रमाण पत्र वितरित किए जाएंगे और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी आयोजन किया जाएगा।

Related posts

नगर निगम ने रॉयल फाइनेंस कंपनी पर दर्ज कराया मुकदमा, 50 हजार जुर्माना भी लगाया, स्वछ अभियान के तहत पब्लिक टॉयलेट पर चिपका दिए थे विज्ञापन, नेहरू नगर में स्टीकर चिपका देने पर हुई हैं कार्यवाई।

Ashutosh Srivastava
7 years ago

गिट्टी लोडर से कुचलकर एक मजदूर की दर्दनाक मौत, लापरवाही बनी मजदूर की मौत का कारण, ग्रेनाइट क्रेसरों में अक्सर दुर्घटनाओ में होती है मजदूरों की मौतें, क्रेसरों में प्रतिदिन खेला जाता गरीबों की मौत का खेल, क्रेसरो में सुरक्षा उपकरणों का नही किया जाता उपयोग, मानकों के विपरीत अधिकारियों की सांठगांठ से जिले में चल रही हैं क्रेसरें, कबरई थाने के माँ मंशा क्रेसर की घटना।

Ashutosh Srivastava
7 years ago

भाजपा विधायक ने नहीं बांटने दिया गरीबों को भोजन

Desk Reporter
5 years ago
Exit mobile version