समाजवादी पार्टी प्रदेश ने अपने 4 साल पूरे होने के उपलक्ष्य में ‘समाजवादी विकास दिवस’ मनाने का फैसला किया है। समाजवादी विकास दिवस 15-16, मार्च को मनाया जायेगा। इस कार्यक्रम के द्वारा समाजवादी सरकार अपनी विभिन्न विकास और कल्याण उन्मुख योजनाओं एवं परियोजनाओं का विस्तार करेगी। इसे ब्लॉक स्तर पर मनाया जायेगा।
किनकी होगी भागीदारी:
- 15-16,मार्च को आयोजित होने वाले ‘समाजवादी विकास दिवस में सरकारी अधिकारियों, जन प्रतिनिधियों के साथ-साथ आम नागरिकों की भी भागीदारी देखने को मिलेगी।
- 4 साल पूरे होने के उपलक्ष्य में मनाया जायेगा।
- कार्यक्रम के माध्यम से सरकार प्रदेश में अपनी विकास परियोजनाओं का विस्तार करेगी।
- इस दो दिवसीय कार्यक्रम के तहत समाजवादी सरकार आम जनता को सरकार द्वारा किये गए विकास व अन्य कल्याण उन्मुख योजनाओं के प्रति जागरूक करेगी।
सम्बंधित अधिकारियों को मिले शासन की ओर से दिशा निर्देश:
- मुख्य सचिव उ०प्र० शासन के निर्देशानुसार दिनांक 15 मार्च तथा 16 मार्च 2016 को समाजवादी विकास दिवस का आयोजन किया जायेगा।
- इसके लिए राजकीय कृषि पालीटेक्निक परिसर में 15 मार्च को जिले स्तर पर कार्यक्रम 10 बजे से 12 बजे तक किया जायेगा।
- 15 मार्च को विकास खण्ड जलालपुर, सिकरारा, खुटहन, बरसठी, सुजानगंज, महराजगंज, मु०बादशाहपुर, मडियाहॅू, रामपुर तथा डोभी में ब्लाक स्तर पर समाजवादी विकास दिवस का आयोजन किया जायेगा।
- 16 मार्च को धर्मापुर, मुफ्तीगंज, केराकत, सिरकोनी, मछलीशहर, शाहगंज, करंजाकला, बक्शा, बदलापुर, रामनगर तथा सुईथाकला में आयोजन किया जायेगा।
कर्यक्रम के सन्दर्भ में जिलाधिकारी/सीडीओ द्वारा गतदिवस विकास कार्यो की समीक्षा के दौरान विस्तृत निर्देश जिलास्तरीय अधिकारी/खण्ड विकास अधिकारियों को दिये गये हैं।
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें
Divyang Dixit
Journalist, Listener, Mother nature's son, progressive rock lover, Pedestrian, Proud Vegan, व्यंग्यकार