देश की एकमात्र बहुभाषी न्यूज एजेंसी ‘हिन्दुस्थान समाचार’ के तत्वावधान में 2 मई 2018 को गोमती नगर स्थित इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में पूर्वाह्न 10 बजे से ‘उत्तर प्रदेश विकास संवाद’ कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। कार्यक्रम का उद्घाटन प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ करेंगे। इस दौरान प्रदेश के दोनों उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य और डॉ. दिनेश शर्मा भी इस अवसर पर मौजूद रहेंगे। इस बात की जानकारी हिन्दुस्थान समाचार के अध्यक्ष एवं सांसद (राज्य सभा) आरके सिन्हा मंगलवार को गोखले मार्ग स्थित राष्ट्रीय वनस्पति विज्ञान अनुसंधान संस्थान (एनबीआरआई) के गेस्टहाउस में पत्रकार वार्ता के दौरान दी।

महापौर संयुक्ता भाटिया भी रहेंगी मौजूद

करीब दिन भर चलने वाले इस विकास संवाद कार्यक्रम में प्रदेश के सर्वांगीण विकास को लेकर विभिन्न मुद्दों पर चर्चा होगी। चर्चा का केंद्र बिंदु प्रदेश सरकार की ‘एक जिला एक उत्पाद योजना’ रहेगा। इसमें केंद्र और प्रदेश सरकार के कई मंत्री भी भाग लेंगे। साथ ही प्रदेश भर से विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े हुए लोग विकास संवाद में भागीदारी करेंगे। कार्यक्रम की जानकारी देते हुए हिन्दुस्थान समाचार न्यूज एजेंसी के अध्यक्ष एवं सांसद (राज्य सभा) आरके सिन्हा जी ने मंगलवार को यहां बताया कि समूचे कार्यक्रम को दो मुख्य सत्रों में बांटा गया है। प्रथम सत्र में केंद्रीय नागरिक उड्डयन राज्य मंत्री जयंत सिन्हा, उप्र के उप मुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा, कैबिनेट मंत्री ब्रजेश पाठक, सूचना राज्य मंत्री डॉ. नीलकंठ तिवारी और लखनऊ की महापौर संयुक्ता भाटिया की भागीदारी रहेगी।

दूसरे सत्र में केशव प्रसाद करेंगे सम्बोधित

आरके सिन्हा ने बताया कि अपराह्न करीब एक बजे से दूसरे सत्र की चर्चा प्रारम्भ होगी, जिसके प्रमुख वक्ता प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य होंगे। इस सत्र में केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री शिव प्रताप शुक्ल, प्रदेश के दुग्ध विकास मंत्री लक्ष्मी नारायण चौधरी, गन्ना विकास मंत्री सुरेश राणा और प्रदेश के अपर आयुक्त निर्यात प्रोत्साहन आरके सिंह भी मौजूद रहेंगे। दोनों सत्रों की अध्यक्षता न्यूज एजेंसी के अध्यक्ष एवं सांसद (राज्य सभा) आरके सिन्हा ही करेंगे।

15 विशिष्ट लोगों को किया जायेगा सम्मानित

न्यूज एजेंसी के अध्यक्ष ने आगे बताया कि कार्यक्रम के दौरान विविध क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले प्रदेश के 15 विशिष्ट लोगों को सम्मानित भी किया जायेगा। साथ ही न्यूज एजेंसी के साप्ताहिक समाचार पत्र ‘युगवार्ता’ के विशेषांक का मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कर कमलों से विमोचन भी होगा। उन्होंने बताया कि हिन्दुस्थान समाचार देश की एकमात्र बहुभाषी न्यूज एजेंसी है। अपने देश की भाषाओं में समाचार उपलब्ध कराने के उद्देश्य से आजादी के ठीक एक साल बाद वर्ष 1948 में इसकी स्थापना की गयी। आज यह न्यूज एजेंसी देश की 14 भाषाओं में खबरों का संकलन, संपादन और संप्रेषण का कार्य कर रही है। उन्होंने बताया देश के सर्वांगीण विकास के लिए हिन्दुस्थान समाचार हर प्रदेश में विकास संवाद का आयोजन कर रही है। हाल ही में झारखण्ड और छत्तीसगढ़ में विकास संवाद करने के बाद अब उत्तर प्रदेश में इसका भव्य आयोजन हो रहा है।

ये भी पढ़ें- लखनऊ: राष्ट्रीय निशानेबाज बेटी पर पीजीआई में जानलेवा हमले का प्रयास

ये भी पढ़ें- ग्रेटर नोएडा में मुठभेड़ के दौरान दो बदमाश गिरफ्तार

ये भी पढ़ें- बड़ा मंगल की मंदिरों में धूम: भक्त जप रहे ‘आरती कीजै हनुमान लला की’

ये भी पढ़ें- हमारी खबर पर जाम छलकाना दारोगा को पड़ा महंगा, एसपी ने किया सस्पेंड

ये भी पढ़ें- सीतापुर में कुत्तों का आतंक: दो मासूमों को नोचकर मारडाला

ये भी पढ़ें- आगरा: मालपुरा थाने के भीतर अपराधियों ने युवक को मारी गोली, तनाव

ये भी पढ़ें- SBI के शाखा प्रबंधक ने खाते से निकाल लिए 90 हजार रुपये, सदमें में ग्राहक की मौत

ये भी पढ़ें- सेना के मध्य कमान का 55वां स्थापना दिवस हर्षोउल्लास के साथ मनाया गया

ये भी पढ़ें- एसटीएफ के हत्थे चढ़े अन्तर्राज्यीय मादक पदार्थ तस्कर गिरोह के पाँच सदस्य

ये भी पढ़ें- हापुड़ जिला में 232 एड्स के मरीज मिलने से स्वास्थ्य विभाग में मचा हड़कंप

ये भी पढ़ें- राजभवन में दो दिवसीय ‘महाराष्ट्र दिवस’ का आयोजन

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें