उत्तर प्रदेश के बलिया में देश के विदेश राज्य मंत्री वीके सिंह ने कहा कि, एनएसजी में भारत की सदस्यता को लेकर क्या बात हुई है, किसी को नहीं पता सब अंदाजा लगा रहे हैं।

भारत मीटिंग में था ही नहीं: 

  • देश के विदेश राज्य मंत्री ने सूबे के बलिया में भारत की एनएसजी में सदस्यता को लेकर बात की।
  • उन्होंने कहा कि, एनएसजी की मीटिंग में क्या हुआ, किसी को मालूम नहीं है, सब लोग अंदाजा ही लगा रहे हैं।
  • वीके सिंह ने यह भी बताया कि, मीटिंग में भारत मौजूद ही नहीं था।
  • उन्होंने जानकारी दी कि, एनएसजी की मीटिंग बंद कमरे में होती है, किसी को नहीं पता की क्या बात हुई है।
  • चीन के विरोध के जवाब में उन्होंने कहा कि, चीन भारत का विरोध कर रहा है या नहीं, इस बारे में भी कोई ठोस जानकारी उपलब्ध नहीं है।
  • उन्होंने मीडिया की भूमिका पर सवाल उठाये और कहा कि, यदि मीडिया कुछ दिखा रहा है तो वो कहाँ से आया? क्या आपने खुद पता किया? या विदेश मंत्रालय ने कोई आधिकारिक घोषणा की?
  • गौरतलब है कि, एनएसजी में सदस्यता को लेकर चीन के रवैया पर सवाल खड़े किये गये थे।
  • विदेश मंत्रालय के स्पोकपर्सन विकास स्वरुप ने चीन का नाम लिए बिना किसी एक देश के रवैया पर अपनी शंका व्यक्त की थी।
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें