मुज़फ्फरनगर में दो पक्षो में हुए विवाद में हुई कार्यवाही से नाखुश बीजेपी विधायक सैकड़ो लोगो के साथ वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचे और पुलिस अधीक्षक नगर के सामने पुलिस पर एक पक्षीय कार्यवाही का आरोप लगाने लगे।

क्या है पूरा मामला:

  • इस पर पुलिस अधीक्षक नगर भी विधायक पर जमकर बरस पड़े।
  • विधायक को चेताया की हिंसा और दंगा कराने वाले को छोडूंगा नही चाहे वो कोई भी हो।
  • दरअसल मामला मुज़फ्फरनगर के थाना सिविल लाइन क्षेत्र के मौहल्ला रैदासपुरी का है।
  • जहां दो दिन पूर्व देर रात को दो पक्षो में विवाद हो गया।
  • जिसके बाद दोनों पक्षो की ओर से पथराव भी हुआ।

  • पुलिस ने इस मामले में कार्यवाही करते हुए दोनों पक्षो के दो दो लोगो को हिरासत में ले लिया था।
  • आज शनिवार को बीजेपी विधायक सैकड़ो लोगो के साथ वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचे।
  • पुलिस अधीक्षक नगर राजेश कुमार के सामने पुलिस पर एक पक्षीय कार्यवाही का आरोप लगाने लगे।
  • इस पर पुलिस अधीक्षक नगर भड़क गए और विधायक कपिल देव अग्रवाल पर बरसते हुए कहने लगे की हिंसा कराने वालो और दंगा कराने वाले को छोडूंगा नही चाहे वो कोई भी हो
  • हमे ये चिंता नही है की मै यहां रहूँगा या नही रहूँगा।
  • यहां बसने नही आया हूँ आप तय नही करेंगे कौन सही है कौन गलत है।
  • हम जाँच करेंगे आप इन लोगों को ही जेल भिजवाना चाहते है आप लोगों को उकसा रहे हैं।
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें