[nextpage title=”video” ]
भले ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, अमित शाह और केशव प्रसाद मौर्या सहित सभी भाजपा नेता यूपी में भाजपा की पूर्ण बहुमत की सरकार बनाने के लिए अपनी हर चुनावी रैली में वोटरों को लुभाने के लिए विपक्षियों पर निशाना साध रहे हों।
- गरीबों का विकास करने का दावा ठोंकने वाली इस भाजपा की सच्चाई यह है कि बहराइच में होने वाली मोदी की रैली के लिए एक गरीब की हरी फसल कटवा दी गई।
- यह हम नहीं बल्कि महिला खुद कह रही है।
अगले पेज पर वीडियो में देखिये महिला ने क्या कहा:
[/nextpage]
[nextpage title=”video” ]
कैसे होगी बेटी की शादी
https://youtu.be/22BCvMHwv8c
- ताजा मामला बहराइच जिले का है।
- यहां अगली 23 फरवरी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जनसभा होनी है।
- यहां चौपाल सागर के पास मोदी की जनसभा होनी है।
- जिस स्थान पर मोदी की रैली होगी जहां उनका उड़नखटोला उतरेगा, उस स्थान पर गेंहू की हरी फसल खड़ी थी।
- बताया जा रहा है कि यह फसल बटाई पर फत्तेपुरवा मोहम्मदपुर गांव में रहने वाले राजरानी और उनके पति राजितराम ने बोई है।
- राजरानी का आरोप है कि भाजपा नेताओं ने उनकी फसल को जबरन कटवा दिया।
- पीड़िता का कहना है कि वह फसल तैयार होने पर इसे बेंचकर बेटी की शादी करने वाली थी लेकिन नेताओं ने इसे कटवा दिया।
- महिला का आरोप यह भी है कि इस फसल का मुआवजा 25 हजार में जबरन तय करके भाजपाइयों ने महज उसे 8 हजार रूपये ही दिए।
- महिला ने आरोप लगाया है कि जब उसने हरी फसल काटने का विरोध किया तो रफी और अग्रवाल नाम के नेताओं ने उसे धमकी भी दी।
- यह मामला रामगांव थाना क्षेत्र का है।
- इस संबंध में थाना प्रभारी रामगांव कपिल देव चौधरी ने बताया कि बिना सहमति के फसल काटना संभव नहीं है। पीड़ित खुद ही मुआवजा मिलने के बाद फसल काट रहे हैं।
- पार्टी और उनके बीच में क्या तय हुआ है इसकी जानकारी उन्हें नहीं है।
- पुलिस शांति व्यवस्था बनाये रखने और सुरक्षा व्यवस्था के कड़े इंतजाम करने में जुटी है।
[/nextpage]
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें
Sudhir Kumar
I am currently working as State Crime Reporter @uttarpradesh.org. I am an avid reader and always wants to learn new things and techniques. I associated with the print, electronic media and digital media for many years.