[nextpage title=”maulana fazlurrehman waizi died” ]
टीले वाली मस्जिद के इमाम फजलुर्रहमान वाईज़ी का संजय गांधी स्नातकोत्तर आयुर्विज्ञान संस्थान (एसजीपीजीआई) में सोमवार को लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया। वह लंबे समय से बीमारी से ग्रसित थे। इमाम की आकस्मिक मौत से सुन्नी समुदाय के लोगों में शोक की लहर दौड़ गई है। उनकी मौत की सूचना मिलते ही उनके चाहने वालों का पीजीआई के बाहर जमावड़ा लगा था। अब उनका शव टीले वाली मस्जिद पहुंच चुका है। वहां लोगों की भीड़ इकठ्ठा है। मुख्यमंत्री अखिलेश यादव भी उन्हें देखने के लिए वहां पहुंचे। उनके साथ एसएसपी मंजिल सैनी भी मौजूद रहीं।

अगले पेज पर देखिये पूरी खबर के साथ वीडियो:

[/nextpage]

[nextpage title=”maulana fazlurrehman waizi died” ]

मंगलवार को होगा सुपुर्द-ए-ख़ाक

https://www.youtube.com/watch?v=s2GkbvoAoj0&feature=youtu.be

  • जानकारी के मुताबिक, शाही इमाम मौलाना सैय्यद शाह फजलुर्रहमान वाईज़ी (75) टीले वाली मस्जिद के ही पास अपने परिवार के साथ रहते हैं।
  • उनके लिवर में खराबी चल रही थी। वह 29 अक्टूबर 2016 को भी इलाज कराने के लिए पीजीआई गए थे।
  • लेकिन तभी डॉक्टरों ने इलाज करने से मना कर दिया था।
  • उनका इलाज चल रहा था लेकिन दो दिन पहले ही उन्हें फिर समस्या हुई तो उन्हें पीजीआई में भर्ती कराया गया था।
  • डॉक्टरों के मुताबिक उनके लिवर में सिस्ट होने की बजह से फेल हो गए थे।
  • इसके चलते सोमवार को सुबह 11:30 बजे उनका निधन हो गया।

जमाने से रुकसत हो गया नेक फरिश्ता

  • सुन्नी समुदाय के लोगों में मौलाना की मौत से शोक की लहार दौड़ गई है।
  • उनका पार्थिव शरीर मंगलवार को दोपहर 1:30 बजे ज़ोहर की नमाज़ के बाद सुपुर्द-ए-ख़ाककिया जायेगा।
  • मौलाना के निधन पर शहर-ए-काजी अब्दुल इरफान मियां फरंगी महली के दुःख जाहिर करते हुए कहा कि आज जमाने से एक नेक फरिश्ता रुकसत हो गया।
  • वाईज़ी साहब एक नेक दिल इंसान थे उनकी तुलना किसी से भी नहीं की जा सकती।

[/nextpage]

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें