[nextpage title=”cm akhilesh yadav” ]

मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को समाजवादी पार्टी से निकालने पर आक्रोशित समर्थकों ने सपा मुखिया मुलायम सिंह यादव के आवास के बाहर जमकर नारेबाजी की तो शुक्रवार को देर शाम को अखिलेश यादव के एक समर्थक ने मुख्यमंत्री आवास के सामने खुद को आग लगा ली।

अगले पेज पर पूरी खबर के साथ देखिये एक्सक्लूसिव वीडियो:

[/nextpage]

[nextpage title=”cm akhilesh yadav” ]

यह है पूरा मामला

https://www.youtube.com/watch?v=zo_l_AO2QkA

  • प्राप्त जानकारी के अनुसार मुख्यमंत्री आवास के बाहर पहुंचे खुद को अखिलेश यादव का समर्थक बताने वाले युवक अभिषेक सिंह ने खुद को आग लगा ली।
  • अखिलेश यादव को समाजवादी पार्टी से निकालने पर आक्रोशित समर्थक ने जैसे ही खुद को आग लगायी, वहां मौजुद लोगों ने उसकी आग बुझाते हुये सड़क किनारे ले लिया।
  • वहां मौजूद पुलिस वालों ने तत्काल प्रभाव से उसे सिविल अस्पताल भेजा है।
  • जहां अभिषेक सिंह को इमरजेन्सी वार्ड में भर्ती किया गया है।
  • वहीं गौतमपल्ली थाना क्षेत्र में आने वाले मुख्यमंत्री आवास के बाहर समर्थकों के हंगामे को देखते हुये भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।
  • इसके अलावा समाजवादी पार्टी के प्रदेश कार्यालय, सपा के अध्यक्ष मुलायम सिंह यादव और प्रदेश अध्यक्ष शिवपाल यादव के आवासों के बाहर भी सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी, क्षेत्राधिकारी हजरतगंज सहित गौतमपल्ली, हजरतगंज, हुसैनगंज व महिला थानों की फोर्स लग गयी है।

[/nextpage]

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें