उत्तर प्रदेश में योगी सरकार की सख्ती के चलते अवैध निर्माण पर प्रशासन का बुल्डोजर चल रहा है। इसी क्रम में रविवार को राजधानी के बाजारखाला इलाके में वन विभाग की टीम में पुलिस टीम के साथ अवैध आरा मशीनों के खिलाफ कार्रवाई की।

  • कार्रवाई के दौरान टीम को लकड़ी व्यापारियों और आढ़तियों के विरोध का ना सिर्फ सामना करना पड़ा बल्कि मार तक खानी पड़ी।
  • वनविभाग के अधिकारियों को आक्रोशित लोगों ने पीट दिया।
  • काफी देर तक चले संघर्ष के बाद पुलिस ने स्थिति को संभाला।
  • पुलिस ने कई अवैध आरा मशीनों और लकड़ी की दुकानों को सीज भी कर दिया है।

महिलाएं गरीबी का रोना रोती रहीं

  • जानकारी के मुताबिक, रविवार को राजधानी लखनऊ में चल रहीं अवैध आरा मशीनों के खिलाफ सीओ बाजारखाला और सीओ कैसरबाग के नेतृत्व में अभियान चलाया गया।
  • कार्रवाई के दौरान वनविभाग की टीम आरा मशीनों पर बुल्डोजर चलवा रही थी।
  • तभी लकड़ी दुकानदारों और आढ़तियों सहित आरा मशीन मालिकों ने विरोध किया।
  • इस दौरान नोक झोंक हुई तो आक्रोशित लोगों ने वन विभाग के अधिकारियों की धुनाई कर दी।
  • यह वाकिया पुलिस की लापरवाही के चलते हुआ।
  • आरोप है कि लोग पिटाई करते रहे और पुलिस सिर्फ दिखावा करती रही।
  • किसी तरह स्थिति को काबू में किया जा सका।
  • इस दौरान महिलाएं भी विरोध में उतर आईं जो अपने परिवार में बेटियों और गरीबी का हवाला देते हुए रोने लगीं।
  • लेकिन टीम ने उनकी एक ना सुनी और अवैध आरा मशीनों को धराशायी करवा दिया।

क्या कहते हैं व्यापारी

  • राजधानी के ऐशबाग टिम्बर एण्ड प्लाईवुड ट्रेडस एसोसिएशन के अध्यक्ष विनोद यादव ने कहा कि बिना किसी पूर्व सूचना के प्रशासन की यह कार्रवाई काफी निराशाजनक है।
  • उन्होंने कहा अभी दो दिन पहले ही वन विभाग द्वारा किये जा रहे उत्पीड़न को रुकवाने हेतु प्रार्थना पत्र सांसद कौशल किशोर को सौंपा था।
  • उन्होंने सभी व्यापारियों को आश्वासन दिया था कि भाजापा सरकार में किसी भी व्यापारी का नुकसान नहीं होगा जिस भी आरा मशीन व प्लाईवुड संचालक का नवीनीकरण हो सकता है वन विभाग को करना होगा।
  • इसके लिए सम्बन्धित अधिकारी को तत्काल निर्देशित कर दिया गया था।
  • लेकिन रविवार को वन विभाग के अधिकारियों ने गरीबों की रोजी-रोटी उजाड़ दी।

 

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें