Uttar Pradesh News, UP News ,Hindi News Portal ,यूपी की ताजा खबरें
Uttar Pradesh

सीएम योगी का 45वां जन्मदिन: सुंदरकांड के साथ बांटा गया 45 किलो का लड्डू।

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री आदित्यनाथ योगी का 5 जून को 45वां जन्म दिन (45th birthday) है। इसी दिन विश्व पर्यावरण दिवस 2017 भी मनाया जायेगा। सीएम योगी के जन्मदिन की पूर्वसंध्या पर शैलू सिंह द्वारा हज़रत गंज स्थित जीपीओ पार्क में सुंदरकांड का आयोजन कराया गया। साथ ही योगी समर्थकों ने पौधा वितरण कर 45 किलो का लड्डू भी वहां मौजूद लोगों को बांटा।

ये भी पढ़ें- विश्व पर्यावरण दिवस 2017: सीएम योगी ‘एप’ और ‘टोल फ्री नंबर’ करेंगे लांच!

विश्व पर्यावरण के दिन हुआ था जन्म

सीएम योगी ‘एप’ और ‘टोल फ्री नंबर’ करेंगे लांच!

  • आगामी 5 जून को विश्व पर्यावरण दिवस 2017 के मौके वन एवं पर्यावरण विभाग ‘कनेक्टिंग पीपल टू नेचर’ थीम पर एक कार्यक्रम आयोजित करेगा।
  • इस मौके पर बतौर मुख्य अतिथि मुख्यमंत्री आदित्यनाथ योगी होंगे।
  • सीएम पेड़ों की अवैध कटान रोकने के लिए ‘टोल फ्री नंबर’ और ‘एप’ लॉन्च करेंगे।
  • इस दौरान जनता की शिकायतों के निस्तारण के लिए ‘सिटीजन चार्टर’ की भी शुरुआत की जाएगी।
  • यह जानकारी अपर मुख्य सचिव वन एवं पर्यावरण विभाग संजीव सरन और प्रमुख वन संरक्षक रूपक डे ने दी।

ये भी पढ़ें- लड़कियों पर अभद्र टिप्पणी कर बुरा फंसा वर्दीधारी, हुई धुनाई!

इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में होगा कार्यक्रम

  • अपर मुख्य सचिव ने बताया कि इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में 5 जून को आयोजित होने वाले मुख्य कार्यक्रम में मुख्यमंत्री बतौर मुख्य अतिथि शामिल होंगे।
  • वन मंत्री दारा सिंह चौहान और वन राज्यमंत्री उपेंद्र तिवारी भी कार्यक्रम में शामिल होंगे।
  • कार्यक्रम की थीम ‘कनेक्टिंग पीपल टू नेचर’ है।
  • इस थीम के आधार पर विभाग पूरे साल आम जनता को पर्यावरण संरक्षण से जुड़ने के लिए अभियान चलाएगा।
  • अपर मुख्य सचिव ने बताया कि अभियान में किसानों की आय बढ़ाने के लिए उन्हें वनीकरण कार्यक्रम में भागीदार बनाया जाएगा।
  • इसी तरह पौधे में फलदार पौधों की संख्या बढ़ाई जाएगी।
  • उन्होंने कहा कि सामाजिक वनीकरण को बढ़ावा देने के लिए राष्ट्रीय पर्वों पर सघन पौधारोपण कार्यक्रम चलाने का भी फैसला लिया गया है।

ये भी पढ़ें- छेड़छाड़ के विरोध में बुरी तरह से पीटा, सीने पर दांत से काटा!

यहां एसपी ने की ऐतिहासिक कार्रवाई

  • उन्होंने बताया कि चंदौली में एसपी ने ऐतिहासिक कार्रवाई करते हुए एक ही दिन में सवा सौ एकड़ भूमि को माफिया के कब्जे से मुक्त कराया है।
  • इस जमीन पर 40 से साल से वन माफिया कब्जा किये बैठा था।
  • इसी तरह मार्च से लेकर अब तक कुल 836 हेक्टेयर वन भूमि पर अवैध कब्जा हटाया गया है।
  • उन्होंने बताया कि अब तक अवैध कटान करने वाले 283 व शिकार करने वाले 33 और खनन करने वाले 71 लोगों के खिलाफ कार्रवाई की गई है।

ये भी पढ़ें- विधान सभा के सामने महिला ने किया आत्मदाह कर प्रयास

टोल फ्री नंबर भी होगा जारी

  • अपर मुख्य सचिव ने बताया कि अवैध कटान रोकने के लिए विभाग ने एप तैयार कराया है।
  • इस ‘एप’ के जरिए सरकारी किसानों के निजी पेड़ों की कटान की जानकारी होगी।
  • साथ ही कटान प्रक्रिया की भी जानकारी होगी।
  • इसी तरह विभाग एक टोल फ्री नंबर 18001801926 शुरू करेगा।
  • इस व्यवस्था के शुरू होने से अवैध कटान पर अंकुश लगेगा।

ये भी पढ़ें- जेवर थाने में दर्ज हुई 6 अज्ञात लोगों के खिलाफ FIR

Related posts

बलिया : प्रदर्शनकारी नक्सलियों, गैर कश्मीरी नक्सलियों और गैर बीजेपी लोगों को उकसा रहे हैं : बीजेपी विधायक

Short News Desk
6 years ago

विद्युत विभाग की टीम पर युवक ने फेंका मिर्च पाउडर

Desk
2 years ago

शिवपाल सिंह यादव भतीजे के ही खिलाफ ठोंकेगे ताल

UPORG DESK 1
6 years ago
Exit mobile version