अपनी 5 सूत्रीय मांगों को लेकर प्रदेश भर के विभिन्न जिलों से आये भारी संख्या में लोगों ने राजधानी के हजरतगंज स्थित गांधी प्रतिमा पर हिंदू समाज पार्टी (hindu samaj party) के कार्यकर्ताओं ने जोरदार प्रदर्शन किया। पार्टी कार्यकर्ताओं ने अपनी मांगों से मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन जिला प्रशासन को सौंपा।
वसूली बंद करे पुलिस
- पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष कमलेश तिवारी ने मांग करते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश के सभी मुस्लिम नगरों के नाम बदलकर हिंदुओं के नाम पर रखे जाएं।
- सीतापुर जिले के संदना में पुलिस घूसखोरी कर रही है।
- पुलिस जनता का शोषण कर रही है।
- पुलिस द्वारा किए जा रहे उत्पीड़न को रोका जाए।
- उन्होंने प्रदेश में शिक्षा के सुधार के लिए सरकारी स्कूलों में शिक्षा का स्तर सुधारने की भी मांग की है और विद्यालय में सभी सुविधाएं बच्चों को देने की मांग की है।
- प्रदर्शनकारियों ने कहा कि उत्तर प्रदेश में हिंदू वादी नेताओं का उत्पीड़न बंद हो और सपा सरकार में दायर केस वापस लिए जाएं।
ये भी पढ़ें- सीएम योगी के काफिले पर हमला, पूरी घटना कैमरे कैद!
जेड श्रेणी की सुरक्षा की मांग
- उन्होंने कहा मुझे लगातार मुसलमानों से खतरा बढ़ता जा रहा है।
- इसलिए जेड श्रेणी की सुरक्षा दी जाए और हिंदू आयोग का गठन कर हिंदू समूह को रोजगार की सुविधा प्रदान की जाए।
- बता दें कि प्रदेश प्रदर्शन के दौरान प्रदेश भर के हिंदू समाज पार्टी कार्यकर्ता इकट्ठा हुए थे।
- उन्होंने भाजपा सरकार के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया।
- कार्यकर्ताओं ने कहा है कि अगर हमारी मांगों पर शीघ्र कार्रवाई नहीं हुई तो उग्र आंदोलन के लिए बाध्य होना पड़ेगा।
- प्रदर्शन में शशिर चतुर्वेदी, राजेश मणि त्रिपाठी, अजय त्रिपाठी, राजू शुक्ला, विमलेश सिंह, निर्भय शुक्ला, रवि राजपूत, मूलचंद, प्रदीप पांडेय, रोहित कनौजिया, संजय राठौर सहित कई लोग मौजूद थे।
ये भी पढ़ें- …तो भाजपा की सरकार बनते ही थम गया अपराध!
यह हैं पार्टी की मांगे
- मुस्लिम नगरों का नाम बदलकर प्राचीन हिंदू नाम रखे जाएं।
- थाना संदना में पुलिस घूसखोरी जनता का शोषण करना बंद करें, फर्जी रिपोर्ट लिखकर धन वसूली बंद की जाए।
- उत्तर प्रदेश में शिक्षा के सुधार के लिए सरकारी विद्यालय में समुचित आधुनिकीकरण किया जाए एवं अध्यापकों की भर्ती का की जाए। प्राइवेट स्कूलों का शोषण बंद हो उनके लिए सख्त कानून बने।
- हिंदूवादी नेता कमलेश तिवारी को मुसलमानों से लगातार खतरा बढ़ता जा रहा है, इसलिए जेड श्रेणी की सुरक्षा उपलब्ध कराई जाए। (hindu samaj party) हिंदू आयोग का गठन कर हिंदुओं को रोजगार मुहैया कराया जाए।
ये भी पढ़ें- डीजीपी के 45 दिन का कार्यकाल: देखें आंकड़ों में फर्क!
#लखनऊ : हिन्दू समाज पार्टी ने अपनी 5 सूत्रीय मांगों को लेकर गाँधी प्रतिमा पर किया धरना प्रदर्शन! pic.twitter.com/uivsaQllZM
— UttarPradesh.ORG News (@WeUttarPradesh) June 8, 2017
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें
Sudhir Kumar
I am currently working as State Crime Reporter @uttarpradesh.org. I am an avid reader and always wants to learn new things and techniques. I associated with the print, electronic media and digital media for many years.