[nextpage title=”Officers and Lawyer on strike” ]

राजधानी के जिलाधिकारी कार्यालय में शुक्रवार को एसीएम-3 और वकीलों में हुई मारपीट के बाद कर्मचारी और वकील हड़ताल पर चले गए हैं। अधिकारी-कर्मचारी हड़ताल करके आरोपी वकीलों की गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं। वहीं सुरक्षा व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए प्रशासन ने उचित इंतजाम किये हैं। पूरा कलेक्ट्रेट परिसर छावनी में तब्दील है। किसी भी वाहन को अंदर प्रवेश नहीं दिया जा रहा है। पुलिस आस-पास के क्षेत्र को सीसीटीवी कैमरों से निगरानी कर रही है।

अगले पेज पर देखिये घटनाक्रम और वीडियो:

[/nextpage]

[nextpage title=”Officers and Lawyer on strike” ]

 

यह है पूरा मामला

https://www.youtube.com/watch?v=ojrUgK7Dw4k&feature=youtu.be

  • बता दें कि वकील अनुराग त्रिवेदी शुक्रवार को एसडीएम सदर कार्यालय में एक चालान जमा करने आए थे।
  • वहां कर्मचारी अमित कुमार व वकीलों के बीच विवाद हो गया और नौबत मारपीट तक पहुंच गई।
  • वकीलों का कहना है कि अमित चालान जमा करने के लिए पैसा मांग रहा था।
  • अमित का कहना है कि वकील एक फाइल आगे बढ़वाने के लिए दबाव डाल रहे थे।
  • मना करने पर उसे और पेशकार नरेंद्र को पीट दिया।
  • बीचबचाव की कोशिश कर रहे एसीएम-3 अनिल मिश्रा और एडीएम पश्चिमी जयशंकर दुबे ने भी वकीलों पर हाथापाई व अभद्रता करने का आरोप लगाया है।
  • एसीएम-3 की तहरीर पर पुलिस ने लखनऊ बार असोसिएशन के उपाध्यक्ष अनुराग त्रिवेदी व अन्य के खिलाफ केस दर्ज किया है।
  • वहीं, अनुराग त्रिवेदी ने तीन एडीएम व एसीएम पर बंधक बनाकर पीटने व लूटपाट का केस दर्ज करवाया है।
  • कर्मचारियों और अधिकारियों पर हमले के विरोध में कलेक्ट्रेट, पांचों तहसीलों व विकास भवन के कर्मचारी हड़ताल पर चले गए हैं।

लूटपाट का केस दर्ज होने के बाद किया स्पंज

  • एसीएम -3 ने अनुराग त्रिवेदी, कुलदीप वर्मा व 8-10 अज्ञात पर धारा 395, 397, 332, 353 व लोक संपत्ति क्षति निवारण अधिनियम के तहत केस दर्ज करवाया है।
  • वकील अनुराग त्रिवेदी ने एडीएम पश्चिमी जयशंकर दुबे, एडीएम फाइनेंस निधि श्रीवास्तव व एसीएम -3 अनिल कुमार मिश्रा व 10-15 कलेक्ट्रेट कर्मियों पर पीटने व लूटपाट करने का आरोप लगाया है। वहीं देर रात केस को स्पंज कर दिया गया।

[/nextpage]

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें