[nextpage title=”text” ]

सपा के संरक्षक मुलायम सिंह यादव के छोटे भाई और सपा नेता शिवपाल सिंह यादव लोगों को न्याय दिलाने के लिए वेदपुरा थाने में धरने पर बैठ गए तो पुलिस महकमें में हड़कंप मच गया। शिपवाल के धरने पर बैठे होने की सूचना जैसे ही पुलिस अधिकारियों को मिली तो महकमें में हड़कंप मच गया।

अगले पेज पर पढ़िये पूरी खबर:

[/nextpage]

[nextpage title=”text” ]

लोगों की समस्याएं लेकर पहुंचे थाने

  • जानकारी के मुताबिक, समाजवादी पार्टी के जसवंत नगर से सपा विधायक शिवपाल सिंह यादव के पास क्षेत्रवासी अपनी काफी समस्याएं लेकर पहुंचे थे।
  • लोगों का आरोप यह है कि पुलिस उनकी कोई भी समस्याएं नहीं सुन रही है।
  • लोगों ने पुलिस के इस रवैये के बारे में सपा नेता से बताया।
  • इसके बाद शिवपाल सिंह यादव अपने समर्थकों के साथ रात 8 बजे वेदपुरा थाने पहुंचे और धरने पर बैठ गए।
  • शिवपाल वैदपुरा क्षेत्र के लोगों के साथ हुई मारपीट के मामले में पुलिस के कार्रवाई न करने से नाराज हैं।
  • इस दौरान उनके समर्थक नारेबाजी भी कर रहे थे।

थाने का दरोगा विपक्षियों से मिला हुआ

  • गांववालों की मानें तो ग्राम नगला रेंउजा थाना वैदपुरा निवासी सुधीर कुमार पुत्र बलवीर सिंह इटावा में सुदिति ग्लोबल स्कूल की बस चलाता है।
  • उसका एक भाई विश्राम सिंह सपा सरकार में लेखपाल के पद पर भर्ती हुआ था।
  • इसी बात को लेकर गांव को एक दूसरा पक्ष रामविलास, संजू और राजू उससे रंजिश मानने लगे।
  • यह लोग आए दिन उसके साथ झगड़ा फसाद करते थे।
  • वह पुलिस से शिकायत करता तो पुलिस उनकी सुनवाई नहीं करती थी।
  • उनका आरोप है कि थाने का दरोगा वीरेंद्र सिंह विपक्षियों से मिला हुआ है।
  • इसलिए पुलिस कोई कार्रवाई नहीं करती।
  • 30 अप्रैल को सुधीर अपने स्कूल की बस लेकर शाम को घर आ रहा था।
  • वैदपुरा चौराहे पर इन्हीं लोगों ने उसके साथ मारपीट कर दी। इसके बाद वह आगे चला तो नगला वरी चौराहे पर फिर पिटाई कर दी।
  • मंगलवार को वह तिरुपति मैरिज होम में शादी समारोह में शामिल होने जा रहा था। विपक्षियों ने उसके साथ फिर मारपीट की।
  • वह जब वैदपुरा थाने पहुंचा तो पुलिस ने उसकी रिपोर्ट दर्ज करने के बाद उसे ही थाने में बैठा लिया।
  • शिवपाल सिंह यादव शाम को क्षेत्र में ही घूम रहे थे।
  • उन्हें मामले की जानकारी दी गई वे तुरंत वैदपुरा थाने पहुंचे।
  • इसके बाद दोषियों पर कार्रवाई एवं पीड़ित के साथ न्याय की मांग को लेकर धरने पर बैठ गए।
  • शिवपाल सिंह की मांग है कि दोषी थाना अध्यक्ष एवं दरोगा को निलंबित कर पीड़ित के साथ न्याय किया जाए।
  • मामले की जानकारी मिलते ही एएसपी रामकिशुन यादव मौके पर पहुंचे।
  • थाना प्रभारी वेदपुरा ने बताया कि पुलिस के अधिकारी सपा नेता से बातचीत कर रहे हैं।

[/nextpage]

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें