अभी तक आप ने घरों में चोरी और वाहनों की चोरी के किस्से तो खूब सुने होंगे लेकिन राजधानी के गाजीपुर थानाक्षेत्र में अस्पताल से एक महिला द्वारा एक नवजात बच्चा चोरी करने का सनसनीखेज मामला प्रकाश में आया है। हलाकि इस चोरनी की यह करतूत सीसीटीवी में कैद हो गई। अब पुलिस महिला को ढूंढने में जुटी हुई है।

यह है पूरा मामला

  • जानकारी के अनुसार, मूलरूप से बस्ती जिले के रहने वाले अमित चौहान गाजीपुर थानाक्षेत्र के सी ब्लॉक में रहते हैं।
  • पीड़ित ने बताया वह मंगलवार सुबह 8 बजे अपनी गर्भवती पत्नी लक्ष्मी के प्रसव के लिए गाजीपुर थानाक्षेत्र स्थित बाल महिला चिकित्सालय एवं प्रसूति केंद्र पहुंचा।
  • मंगलवार सुबह10 बजे दंपति को पुत्र की प्राप्ति हुई।
  • बुधवार सुबह एक महिला चोर दंपति का नवजात शिशु चुरा कर भाग गयी।
  • हालाकि चोरी कर भाग रही महिला तीसरी आंख में कैद हो गयी है।
  • पुलिस सीसीटीवी फूटेज के आधार पर पड़ताल कर रही है।

पहले दिल जीता फिर नवजात लेकर हुई रफूचक्कर

  • प्रसव के बाद अमित की पत्नी लक्ष्मी को प्रथम तल बेड नंबर 5 पर शिफ्ट कर दिया गया।
  • दंपति को यह पहला बच्चा था जिससे परिजनों में खुशी का माहौल था।
  • बुधवार दोपहर तकरीबन 2 बजे एक अज्ञात महिला वार्ड मे पहुंची व बच्चे को दुलारते पुचकारते हुये बच्चे की बुआ कोमल से दोस्ती कर ली।
  • थोड़ी ही देर मे महिला ने सभी परिजनों का दिल जीत लिया।
  • दोपहर तकरीबन साढ़े तीन बजे लक्ष्मी अपने परिजनों के साथ वार्ड में बने शौचालय का उपयोग करने चली गयी।
  • मौका मिलते ही अज्ञात महिला बच्चे को चुराकर फरार हो गयी।
  • अस्पताल में लगी सीसीटीवी फूटेज मे 3:55 बजे महिला चोर की तस्वीर कैद हुई है।
  • सीसीटीवी की फूटेज के आधार पर पुलिस पड़ताल कर रही है।
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें