भारत की प्रमुख टेलीकम्युनिकेशन कंपनी वोडाफोन इंडिया ने उत्तर प्रदेश ईस्ट में अपने 4G नेटवर्क सेवा की शुरुआत कर दी है।
मुख्यमंत्री ने किया उद्घाटन:
- उत्तर प्रदेश ईस्ट में आज से वोडाफोन की 4G सर्विस शुरू कर दी है।
- इस मौके पर मुख्यमंत्री अखिलेश यादव भी मौजूद रहे।
- उन्होंने प्रदेश में सेवा का उद्घाटन किया।
- वोडाफोन ने यह सर्विस प्रभावी 1800 MHZ पर शुरू की है।
- कंपनी की यह सुविधा केरल, कर्नाटक, कोलकाता, दिल्ली-एनसीआर, मुंबई और हरियाणा में ही लांच हुई थी।
- इस सेवा का लाभ 4जी हैंडसेट के जरिये उठाया जा सकता है।
- उपभोक्ता वोडाफोन के साथ हाई डेफिनिशन वीडियो स्ट्रीमिंग, मोबाइल गेमिंग एवं टू-वे वीडियो कालिंग की सुविधा का लाभ उठा सकते हैं।
अन्य फायदे:
- वोडाफोन इंडिया ने आज उत्तर प्रदेश ईस्ट में वोडाफोन के 4G नेटवर्क की शुरुआत कर दी है।
- जिसका उद्घाटन मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने किया।
- वोडाफोन उत्कृष्ट फाइबर बैकहॉल के साथ 1800 MHZ पर अत्याधुनिक 4G LTE नेटवर्क के साथ ये सबसे शानदार नेटवर्क होगा।
- वोडाफोन में उपभोक्ताओं को हाई स्पीड डाउनलोड/अपलोड जिससे सहज एवं तेज मोबाइल इन्टरनेट का अनुभव मिलेगा।
- उपभोक्ताओं को वोडाफोन 4जी पर गाने, वीडियो, चैट, मोबाइल गेमिंग और टू-वे वीडियो कालिंग का तेजका बेहतरीन अनुभव मिलेगा।
- वोडाफोन प्ले पर तीन महीने के लिए निःशुल्क टीवी, म्यूजिक और फ़िल्मों का आनंद उठा सकते है।
- इसके साथ ही वोडाफोन करीब 25 देशों में 4G पर इंटरनेशनल रोमिंग की सुविधा भी देता है।