यूपी में चुनाव के महापर्व पर वोट करने के लिए मतदाता बेताब हो रहे हैं। चुनाव आयोग मतदान प्रतिशत बढ़ाने के लिए लगातार तरह-तरह के आयोजन कर रहा है। ऐसे में महिलाओं को जागरूक करने के लिए जिला प्रशासन ने आगमी 12 फरवरी को पिंकाथॉन/वॉकाथान का आयोजन किया है। इसमें बेहतर प्रदर्शन करने वाली महिलाओं को नगद इनाम भी दिया जायेगा।

सुबह 7 बजे होगा कार्यक्रम

  • डिप्टी कलेक्टर/सहायक नोडल अधिकारी-स्वीप डॉ. सृष्टि धवन ने बताया कि जिला प्रशासन की ओर से मतदाताओं को जागरूक करने के लिए मतदाता जागरूकता कार्यक्रम के अंतर्गत अगली 12 फरवरी को सुबह 7:00 बजे पिंकाथॉन/वॉकाथान कार्यक्रम का आयोजन किया गया है।
  • उन्होंने बताया कि यह महिलाओं के लिए एक नई पहल है।
  • महिलाओं में जागरूकता फैलाने के लिए यह रैली के.डी. सिंह बाबू स्टेडियम से शुरू होकर हजरतगंज,
  • अशोक मार्ग, सप्रु मार्ग, सहारागंज, नेशनल पी.जी.कॉलेज,
  • लामार्टिनियर गर्ल्स कॉलेज से होते हुए वापस के.डी.सिंह बाबू स्टेडियम पर समाप्त होगी।

तीन आयु वर्ग की महिलाएं होंगी शामिल

  • उन्होंने बताया कि इस जागरूकता रैली में तीन आयु वर्गों की महिलाएं प्रतिभाग करेंगी।
  • इसके अलावा दिव्यांग बालिका/महिलाएं भी प्रतिभाग करेंगी।
  • इस कार्यक्रम के प्रयोजक इण्डियन इन्डस्ट्रीज एशोसियेशन, कोका कोला एवं फीवर 104 एफएम हैं।
  • इन्डियन इन्डस्ट्रीज एसोशिएसन के सौजन्य से 18 वर्ष तक की प्रतिभागी महिलाओं के लिए नगद पुरूस्कार प्रथम 5100,
  • द्वितीय 2100 एवं तृतीय 1100 दिया जायेगा।
  • इसके अलावा 19 से 40 वर्ष ,40 वर्ष से अधिक व दिव्यांग बालिका/महिलाओं को भी 3-3 पुरूस्कार दिया जायेगा।
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें