उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव का सातवाँ और अंतिम चरण बीते 8 मार्च को समाप्त हुआ था, जिसके तहत 11 मार्च को भारतीय जनता पार्टी 325 सीटों के साथ बहुमत में सूबे की सत्ता पर काबिज हुई थी। इसी क्रम में सोमवार 3 जुलाई को यूपी विधानसभा चुनाव के तहत मतदान सम्मान समारोह का आयोजन किया गया था। सम्मान समारोह(Voting honor ceremony) का आयोजन सूबे की राजधानी लखनऊ स्थित राजभवन में किया गया था। जहाँ राज्यपाल राम नाईक ने मतदान केन्द्रों के अधिकारियों को सम्मानित किया।

15 लोगों को किया गया सम्मानित(Voting honor ceremony):

  • यूपी विधानसभा चुनाव का आखिरी चरण 8 मार्च को पूरा हुआ था।
  • जिसके तहत सोमवार को राजभवन में मतदान सम्मान समारोह का आयोजन किया गया था।
  • सम्मान समारोह में राज्यपाल राम नाईक ने 15 लोगों को सम्मानित किया।
  • इन सभी लोगों को चुनाव में उत्कृष्ट कार्य करने के लिए सम्मानित किया गया।

इन्हें किया गया सम्मानित(Voting honor ceremony):

  • सोमवार को राजभवन में राज्यपाल राम नाईक ने मतदान सम्मान समारोह में 15 लोगों को सम्मानित किया।
  • जिसमें तुकमान सिंह, बूथ लेवल अधिकारी,
  • अजीत सिंह, पीठासीन अधिकारी,
  • मुन्नालाल, प्रधान ग्राम पंचायत चितौरा,
  • वन्दिता श्रीवास्तव, रिटर्निंग ऑफिसर,
  • जितेन्द्र वर्मा, विधायक, 93 फतेहाबाद,
  • सीमा देवी, बूथ लेवल अधिकारी,
  • अमित कुमार शुक्ल, पीठासीन अधिकारी,
  • लाखन सिंह, प्रधान, ग्राम पंचायत,
  • राजेन्द्र प्रसाद त्रिपाठी, रिटर्निंग ऑफिसर,
  • विनोद कुमार, विधायक, 208 भोगनीपुर,
  • राजकुमार, बूथ लेवल अधिकारी,
  • शांति निरूपन, पीठासीन अधिकारी,
  • राजेन्द्र सिंह, प्रधान ग्राम पंचायत,
  • संगम लाल यादव, रिटर्निंग ऑफिसर,
  • सत्यपाल सिंह बघेल, विधायक, 95 टूंडला को सम्मानित किया गया।

ये भी पढ़ें: 26 हफ्ते की गर्भवती को सुप्रीम कोर्ट से मिली एबॉशन की इजाजत

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें