उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव का सातवाँ और अंतिम चरण बीते 8 मार्च को समाप्त हुआ था, जिसके तहत 11 मार्च को भारतीय जनता पार्टी 325 सीटों के साथ बहुमत में सूबे की सत्ता पर काबिज हुई थी। इसी क्रम में सोमवार 3 जुलाई को यूपी विधानसभा चुनाव के तहत मतदान सम्मान समारोह का आयोजन किया गया था। सम्मान समारोह(Voting honor ceremony) का आयोजन सूबे की राजधानी लखनऊ स्थित राजभवन में किया गया था। जहाँ राज्यपाल राम नाईक ने मतदान केन्द्रों के अधिकारियों को सम्मानित किया। इसके साथ ही कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी पहुंचे थे, जिन्होंने कार्यक्रम को संबोधित किया।

मतदान सम्मान समारोह में मुख्यमंत्री योगी के संबोधन के मुख्य अंश:

सूची में बहुत काम करने की जरुरत(Voting honor ceremony):

  • शहरी क्षेत्रों में मतदाता सूची में काम करने की बहुत जरुरत है।
  • अगर किसी को मतदान से वंचित करते हैं तो लोकतंत्र कमज़ोर होता है।
  • मतदाता सूची को ठीक करने के कम चल रहा है।
  • निकाय चुनाव में इससे लाभ मिलेगा।
  • लोकतंत्र की मजबूती का प्रतीक है मतदान।
  • दिल्ली सीएम का नाम सूची में से गायब था।

संविधान प्रदत्त व्यक्ति का अधिकार मतदान है(Voting honor ceremony):

  • मतदान संविधान प्रदत्त व्यक्ति का अधिकार होता है।
  • लोकतंत्र में एक अभिनव प्रयोग शुरू किया है।
  • 3 बूथों पर सर्वाधिक मतदान हुआ है।

ये भी पढ़ें: जल ही गई सलमान की ‘ट्यूबलाइट’, छुआ 200 करोड़ का आंकड़ा!

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें