यूपी के फर्रुखाबाद जिले में एक महिला ने जेल अधीक्षक के पर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया। जेल अधीक्षक समेत दो के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए महिला ने कोर्ट की शरण ली। याचिका दायर होने के बाद सीजेएम ने कमालगंज थाने से आख्या मांगी है।

मंदिर ले जाने के बहाने किया दुष्कर्म

  • शहर कोतवाली के मोहल्ला घेर शामू खां की रहने वाली एक महिला ने जेल अधीक्षक विजय विक्रम सिंह व एक अन्य सिपाही के खिलाफ अदालत में अधिवक्ता पवन मिश्रा के माध्यम से याचिका दायर की।
  • न्यायालय में दायर याचिका में कहा कि 16 अक्टूबर 2017 को एक सिपाही उनके घर पर आया।
  • उसने कहा कि जेल अधीक्षक के आवास पर झाड़ू पोछा व बर्तन आदि का काम करना करने की बात कही।
  • सिपाही की इस बात पर महिला सिपाही के साथ चली गई।
  • यहां उसने काम के संबंध में बात की और काम करना शुरू कर दिया।
  • 22 अक्टूबर को सुबह करीब 9 बजे जब वह काम करने के लिए आवास पर पहुंची तो उसे कमालगंज मंदिर चलने को कहा गया।
  • इस पर वह सिपाही के साथ उनकी गाड़ी में बैठ गई।
  • जेल अधीक्षक व गाड़ी में सवार दूसरे सिपाही ने बघार नाला के पास महिला से छेड़छाड़ करना शुरू कर दिया।
  • विरोध करने पर सिपाही ने उसका मुंह दबा लिया और जेल अधीक्षक ने उसके साथ दुष्कर्म किया।
  • घटना की शिकायत पुलिस से करने पर रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई।
  • इसके बाद महिला ने कोर्ट की शरण ली।
  • कोर्ट ने थाने से 22 नवंबर तक आख्या तलब की है।
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें