क्वीन मेरी अस्पताल की सुरक्षा व्यवस्था पर एक बार फिर सवाल खड़ा हो गया है। यहां से नवजात को लेकर भागने की घटना एक बार फिर से घटित हुई है। ये हालात तब है जब अस्पताल के गेट पर हमेशा तीन से चार गार्ड खड़े रहते हैं। लोकबंधु अस्पताल के गेट पर एक महिला ने बच्चे को जन्म दिया। इसके बाद उसे क्वीन मेरी अस्पताल में भर्ती कराया गया। इस दौरान महिला अस्पताल की सुरक्षा व्यवस्था को चकमा देकर अपने बच्चे के साथ भाग गई। इस मामले में केजीएमयू ने एफआईआर दर्ज कराई है।

ये भी पढ़ें : KGMU: प्रसूताओं के स्वास्थ्य से हो रहा खिलावाड़!

गेट पर हुआ महिला का प्रसव

  • आलमबाग निवासी माजिद की पत्नी परवीन को प्रसव पीड़ा होने पर परिजन उसे अस्पताल ले जा रहे थे।
  • परिजन उसे लेकर लोकबंधु अस्पताल पहुंचने वाले ही थे कि प्रसूता का प्रसव अस्पताल के बाहर ही हो गया।
  • गेट पर ही प्रसव की जानकारी होते ही अस्पताल के डॉक्टरों ने प्रसूता को गंभीर हालत में भर्ती किया।
  • महिला की हालत और भी खराब होती चली गई।
  • जिसके बाद उसे क्वीनमेरी अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया।
  • क्वीनमेरी अस्पताल में भर्ती होने के बाद परवीन अस्पताल की सुरक्षा व्यवस्था को चकमा देकर अपना बच्चा लेकर फरार हो गई।

ये भी पढ़ें : स्वाइन फ्लू से फिर एक गर्भवती महिला की गयी जान

  • जब तक अस्पताल प्रशासन को इसकी भनक लगी तब तक काफी देर हो चुकी थी।
  • अस्पताल के अधिकारियों के हाथ पैर फूल गए।
  • पहले तो महिला और बच्चे को खोजने का प्रयास किया, लेकिन जब दोनों नहीं मिले तो अस्पताल प्रशासन ने इसकी एफआईआर केजीएमयू पुलिस चौकी पर कराई।
  • एफआईआर दर्ज होने के बाद महिला की छानबीन पुलिस ने शुरू कर दी।
  • कुछ ही घंटों के भीतर पुलिस ने महिला को ढूंढ लिया।
  • केजीएमयू पुलिस चौकी पर लाई गई महिला ने अस्पताल में न जाने की धमकी देते हुए खूब हंगामा काटा।
  • परवीन का कहना था कि अगर उसे अस्पताल ले जाया गया तो वह वहां जाकर आत्महत्या कर लेगी।
  • देर रात में क्वीनमेरी अस्पताल की टीम महिला के पास गई।
  • जिसके बाद महिला से लामा लिखवाया गया तब जाकर महिला को जाने दिया गया और हंगामा शांत हुआ।

ये भी पढ़ें : लोहिया अस्पताल के निदेशक ने दिए मौत की जांच के आदेश!

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें