राजधानी लखनऊ के वजीरगंज थाना क्षेत्र स्थित शिक्षा भवन के पास उस वक्त हड़कंप मच गया जब एक महिला बदहवास स्थिति में पड़ी मिली। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, महिला के मुंह से झाग निकलता देख राहगीरों ने इसकी सूचना 100 नंबर डॉयल कर पुलिस को दी। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने महिला को बलरामपुर अस्पताल में भर्ती कराया है। स्थानीय लोगों ने लड़की से साथ बलात्कार होने की भी आशंका जाहिर की है। हालांकि पुलिस महिला के होश में आने का इंतजार कर रही है। पुलिस का कहना है कि मामले की पड़ताल की जा रही है।

बहराइच जिले की रहने वाली है पीड़िता

  • पुलिस के मुताबिक, बहराइच जिले की रहने वाली एक 22 वर्षीय महिला का विवाह वहीं के रहने वाले एक युवक के साथ हुआ था।
  • बताया जा रहा है कुछ दिन पहले ही उसका तलाक हो गया।
  • इसके चलते महिला ने जहरीला पदार्थ खा लिया।
  • उसके परिवार वालों ने महिला को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया था।
  • वहां से हालत गंभीर देखते हुए डॉक्टरों ने उसे लखनऊ रेफर किया था।
  • आरोप है कि लखनऊ पहुंचने पर महिला का पति उसे छोड़कर भाग गया।
  • महिला को बदहवास हालत में पड़ा देख राहगीरों ने इसकी सूचना पुलिस को दी।
  • सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने महिला को बलरामपुर अस्पताल में भर्ती कराया।
  • यहां महिला का इलाज चल रहा है।
  • पुलिस महिला के होश में आने के बाद पूछताछ कर आगे की कार्रवाई करने की बात कर रही है।
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें