Uttar Pradesh News, UP News ,Hindi News Portal ,यूपी की ताजा खबरें
Uttar Pradesh

महिला से तीन युवकों ने किया गैंगरेप, बनाया अश्लील वीडियो

उत्तर प्रदेश पुलिस द्वारा पिछले दिनों महिला सुरक्षा के लिए डीजीपी के निर्देश में अभियान चलाये गए। फिर भी अभियान का भी कोई असर लोगों पर नहीं दिख रहा है। ताज़ा मामला बुलंदशहर जिला का है। यहां खेत गई एक महिला खेत में अर्धनग्न अवस्था में बेहोश मिलने से सनसनी फैल गई। महिला ने गांव के ही तीन युवकों पर चाकू दिखाकर गैंगरेप का आरोप लगाया है। महिला का आरोप है कि हैवानों ने उसके साथ गैंगरेप की घटना को अंजाम देने के दौरान उसका अश्लील वीडियो भी बना लिया। घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने महिला सिपाहियों की मदद से महिला को अस्पताल में मेडिकल परीक्षण के लिए भेज दिया। पुलिस ने तहरीर के आधार पर तीनों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कर उन्हें गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

[penci_blockquote style=”style-1″ align=”none” author=””]महिला से बलात्कार कर वीडियो बनाया[/penci_blockquote]
जानकारी के मुताबिक, घटना अरनिया थाना क्षेत्र के एक गांव का है। यहां की एक महिला ने बताया कि वह खेत में घास काटने गई थी। पीड़िता का आरोप हैं कि उसे अकेला देख गांव के तीन युवक वहां पहुंच गए और उसे जबरन पकड़ लिया। आरोप है कि तीनों आरोपियों ने उसके साथ बारी-बारी से सामूहिक दुष्कर्म किया। महिला ने बताया कि आरोपियों ने उसे चाकू दिखाकर बलात्कार किया। आरोप ये भी है कि आरोपियों ने इस दौरान महिला का वीडियो भी बना लिया। शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी के साथ वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी दी। पीड़िता ने घटना के संबंध में परिजनों को जानकारी दी तब जाकर पीड़िता के परिजनों ने पुलिस को घटना की जानकारी दी। मामले में पुलिस ने सूचना मिलते ही आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। पुलिस अधीक्षक ग्रामीण बुलंदशहर रईस अख्तर ने बताया कि पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने पीड़िता का अश्लील वीडियो भी बरामद कर लिया।

[penci_related_posts taxonomies=”undefined” title=”Crime News In Hindi” background=”” border=”” thumbright=”yes” number=”4″ style=”grid” align=”none” displayby=”up_crime_categories” orderby=”random”]

Related posts

प्रयागराज : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मां गंगा की पूजा कर उतारेंगे महाआरती

Desk
6 years ago

Jaunpur: हेलीपैड पर राज्यपाल का कुलपति ने किया स्वागत।

Desk Reporter
4 years ago

रविवार को दिल्ली के दो दिवसीय दौरे पर जायेंगे CM योगी आदित्यनाथ!

Divyang Dixit
7 years ago
Exit mobile version