उत्तर प्रदेश के वाराणसी में रविवार शाम सिगरा थाना क्षेत्र रेलवे कॉलोनी में उस समय हड़कंप मच गया, जब खाना बनाते समय एक लीकेज सिलेंडर तेज धमाके के साथ ब्लास्ट हो गया। हादसे में घर के व्यक्ति समेत दो युवक गंभीर रूप से झुलस गए। महिला को रेलवे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं दोनों अन्य झुलसे युवकों को कबीर चौरा मंडलीय अस्पताल भेजा गया।

क्या था मामला

सिगरा लहरतारा रेलवे स्टेडियम कॉलोनी में रेल के गार्ड रविशंकर उपाध्याय का सरकारी क्वार्टर हैं। सिलेंडर गैस खत्म हो जाने के बाद घर मे दूसरा सिलेंडर जब आया।

जिसके बाद से ही वह लीक हो रहा था। जिसकी सूचना संबंधित गैस एजेंसी को दे दी गई थी। पर कोई मकैनिक उसे ठीक करने नहीं आया।

देर शाम को उपाध्याय की पत्नी ने क्षेत्र के ही दो मकेनिक को सिलेंडर ठीक करने के लिए बुलाया। वह लीकेज ठीक कर सीलेंडर को जैसे ही चेक करने लगे उसमें आग लग गई।

जब तक आग पर काबू पाया जाता, आग ने विकराल रूप ले लिया। लोग कुछ समझ पाते इससे पहले ही सीलेंडर तेज धमाके के साथ ब्लास्ट हो गया।

हादसे में तीन गंभीर घायल

इस हादसे में रविशंकर की पत्नी इंद्रावती देवी (55 वर्ष), मकैनिक सोनू व एक अन्य निवासी फुलवरिया गंभीर रूप से झुलस गए।

गंभीर हालत में इंद्रावती को रेलवे अस्पताल में भर्ती कराया गया। सोनू और उसके साथी को कबीर चौरा मंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया गया।

वहीं मौके पर मौजूद लोगों ने आग पर किसी तरह काबू पाया।

गैस कंपनी की लापरवाही

कॉलोनी में रहने वाली प्रभा गुप्ता, सुनीता तिवारी और अन्य महिलाओं का कहना है कि गैस सिलेंडर में खराबी की सूचना देने के बाद भी एजेंसी के लोग मैकेनिक नही भेजते है। ऐसे में हम लोगो को बाहर से मैकेनिक बुलाना पड़ता है।

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें