उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले में महिलाओं के एक दल ने पुलिस पर हमला कर गौकशी के आरोपियों को छुड़ा लिया।
मस्जिद से हुआ था ऐलान:
- सूबे के मेरठ जिले में महिलाओं ने पुलिस पर हमला किया और गौकशी के आरोपियों को छुड़ा लिया।
- महिलाओं को मस्जिद से ऐलान कर के बुलाया गया था।
- पूरे मामले के अनुसार, थाना किला परीक्षितगढ़ को सूचना मिली कि, इकला रसूलपुर गांव में कुछ लोग गौकशी कर रहे हैं।
- जिसके बाद पुलिस ने तत्काल प्रभाव से छापा मारते हुए 9 आरोपियों और गौमांस को भी हिरासत में लिया।
- पुलिस की कार्रवाई का विरोध भी किया गया, लेकिन पुलिस ने सख्ती से विरोध को खत्म कर दिया।
- उसके बाद गांव की मस्जिद से ऐलान किया गया कि, ‘वो हमारे लोगों को पकड़ ले जा रहे हैं, जल्दी से औरतों को भेजो’।
- जिसके बाद पूरे गांव की महिलाओं ने घर से निकलकर पुलिस पर हमला कर दिया और 5 आरोपियों को छुड़ा लिया।
- इस दौरान पुलिस ने मौके से करीब 15 किलो गौमांस को कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी है।
- थाना प्रभारी के मुताबिक पशु डॉक्टर ने प्रथम दृष्टया में गौमांस की पुष्टि की है।
- मौके से लिए गए मांस के नमूनों को मथुरा में लैब में जांच के लिए भी भेजा गया है।
- एसओ ओपी सिंह के अनुसार, पशुक्रूरता अधिनियम के अलावा सरकारी कार्य में बाधा डालने आदि की धाराओं में केस दर्ज किया जा रहा है।
- पुलिस ने जल्द ही छुड़ाए गए आरोपियों को भी पकड़ने की बात कही है।
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें
Divyang Dixit
Journalist, Listener, Mother nature's son, progressive rock lover, Pedestrian, Proud Vegan, व्यंग्यकार