आज के दिन 16 दिसंबर को देश में सन 1971 भारत पाक युद्ध के विजय दिवस के रुप में मनाया जाता है। इस युद्ध में पाकिस्तान के लगभग 1,00,000 सैनिकों ने भारतीय सेना को समर्पण किया था। इसी अवसर पर भूत पूर्व सैनिक संघ ने युद्ध की वीरगाथा को जनमानस से अवगत कराने के लिए विमेंस बाइक रैली का आयोजन किया।



भारत-पाक युद्ध की जानकारियों व कुर्बानियों से कराया अवगत

  • शनिवार दोपहर राजधानी के गोमतीनगर स्थित वीमेन पॉवर लाइन 1090 चौराहे पर भीड़ थी।
  • भीड़ देखकर हर कोई ठहर जा रहा था।
  • दरअसल विजय दिवस पर भूतपूर्व सैनिक संघ उत्तर प्रदेश ने वीमेन बाइक रैली का आयोजन किया था।
  • बाइक रैली की शुरुआत 1090 चौराहे से शुरू हुई।
  • वहां से फन मॉल, वेव मॉल, मनोज पांडेय चौराहा, एसआरएस मॉल, होते हुए गोमती नगर स्थित सिरोज हैंगऑउट पर संपन्न हुई।
  • यहां उपस्थित श्रोताओं को संघ के अध्यक्ष मेजर आशीष चतुर्वेदी ने सन 1971 भारत-पाक युद्ध की जानकारियों व कुर्बानियों से अवगत कराया।
  • उपस्थित युवाओं और युवतियों ने युद्ध संबंधित कई प्रश्न किए।
  • इसके बाद जिन महिलाओं ने बाइक रैली में हिस्सा लिया उन्हें सम्मान स्वरूप सर्टिफिकेट संघ के अध्यक्ष द्वारा दिए गए।
  • रैली के समापन पर राष्ट्रगान का भी आयोजन किया गया।
  • इस दौरान स्कूल की छात्राएं और युवाओं की काफी भीड़ 1090 चौराहे पर देखने को मिली।
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें