Uttar Pradesh News, UP News ,Hindi News Portal ,यूपी की ताजा खबरें
Uttar Pradesh

महिला की गोली मारकर हत्या, ससुराल पक्ष पर लगा आरोप

कौंधियारा इलाके में मंगलवार को महिला की गोली मारने के बाद सिर पर रॉड मारकर हत्या कर दी गई। महिला के परिवार ने ससुराल पक्ष पर हत्या का आरोप लगा है। महिला के पति की पहले ही मौत हो चुकी है। सास को छोड़कर बाकी सभी लोग फरार हो चुके हैं। सास को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है।

मंगलवार सुबह कौंधियारा के ग्राम कुकुढ़ी निवासी सुषमा (32) को घर के भीतर पहले गोली मारी गई, फिर उसके सिर पर लोहे की रॉड से हमला कर हत्या कर दी गई। सुषमा का नौ साल का एक बेटा है। उसका पति कई साल पहले आत्महत्या कर चुका है। गोली की आवाज सुनकर आसपास के लोग इकठ्ठा हो गए। उसके बाद पुलिस पहुँची। पुलिस को घर पर सिर्फ सास नौलखा देवी मिली, उसके अलावा घर के सभी लोग भाग चुके थे।

खबर मिलने पर आये सुषमा के पिता रामनरेश ने आरोप लगाया कि ससुराल वालों ने ही सुषमा की हत्या की है। उन्होंने आरोप लगाया कि सुषमा के ससुराल वाले अक्सर उसे पीटते रहते थे। झगड़े का मामला कई बार थाने भी पहुंचा है। पिता रामनरेश ने थाने में ससुराल पक्ष के पांच लोगों के खिलाफ तहरीर दी है।फिलहाल पुलिस ने सास को हिरासत में लेकर जांच शुरू कर दी है।

Related posts

‘मिशन गंगे’ की यात्रा पर निकली बछेंद्री कल से वाराणसी में देंगी स्वच्छता संदेश

Shivani Awasthi
6 years ago

24 फरवरी को होगा राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का विस्तार

Vishesh Tiwari
7 years ago

पुलिस के एनकाउंटरों में हुई मौतों के आंकड़ों में हेराफेरी करने का गंभीर आरोप

Sudhir Kumar
7 years ago
Exit mobile version