Uttar Pradesh News, UP News ,Hindi News Portal ,यूपी की ताजा खबरें
Uttar Pradesh

कार्यकर्ताओं को वीर सावरकर के जीवन का करना चाहिए अध्ययनः अमित शाह

बीजेपी महिला मोर्चा के प्रशिक्षण शिविर के समापन समारोह में आज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह शामिल हुए। कार्यक्रम स्थल पर पहुंचने से पहले पार्टी कार्यकर्ताओं ने अमित शाह का जोरदार स्वागत किया। उनके साथ यूपी भाजपा अध्यक्ष महेंद्र नाथ पांडेय भी मौजूद हैं। इस दौरान कहा कि सभी कार्यकर्ताओं को वीर सावरकर के जीवन का अध्ययन करना चाहिए। प्रशिक्षण में बताए गए सभी विषय पार्टी से जनता को जोड़ने के लिए हैै। आगामी वर्ष चुनावी वर्ष है इसलिए हमारा काम, हमारी सोच अलग प्रकार की होगी। हमारी पार्टी सवा सौ करोड़ लोगों के लिए उनको विश्व में प्रथम स्थान दिलाने का मन रखती है और उसी के लिए काम कर रही है।

हमारा लक्ष्य सभी को दो समय पर्याप्त भोजन

हमारा लक्ष्य सभी को दो समय पर्याप्त भोजन, स्वास्थ्य के लिए समृद्ध करना है। इसके लिए कार्यकर्ताओं को आगामी 50 वर्षों तक पंचायत के पार्लियामेंट तक सफलता प्राप्त करने की कल्पना करना होगा। इसके लिए 11 करोड़ कार्यकर्ताओं को देश के लिए काम करना होगा। हमारे कार्यकर्ता इस प्रकार के भाव से अनेक प्रदेशों में सफल हुए हैं। जीतने के बाद भी अभी हमारा काम समाप्त हुआ है। कार्यकर्ता अपने प्रदेश में इतना काम कर दें कि पड़ोसी प्रदेश में उसकी खुशबू जाए और वह भी लाभांवित हो मोदी सरकार ने ऐसा कोई काम नहीं किया है। जिससे कार्यकर्ता का पूरा देश में भ्रष्टाचार व्याप्त था। सैनिकों के सर काट कर ले जाते थे, लेकिन हमारी पार्टी ने इसे मुद्दा बनाकर चुनाव लड़ा और 30 साल के बाद गैर कांग्रेसी पूर्ण बहुमत की सरकार बनेगी। जिसका हमारे देश में ही नहीं विदेशों में भी स्वागत हुआ।

सर्जिकल स्ट्राइक ने देश में विश्वास पैदा किया

हमारी रक्षा नीति ठीक है। हम सब से शांति चाहते हैं, लेकिन सीमाओं की सुरक्षा हमारी प्राथमिकता में है। उरी में हमारे सैनिकों पर हमले हुए, लेकिन दुश्मन भूल गया कि अब देश में मोदी की सरकार है। हमारे सैनिकों ने घर में घुसकर बदला लिया। सर्जिकल स्ट्राइक ने देश में विश्वास पैदा किया है। सरकार ने 116 जनहित की योजनाओं को नीचे काम किया है। राहुल गांधी पूछते हैं कि आपने क्या किया? हम पूछना चाहते हैं कि 50 वर्षों तक आपने क्या किया? आज भारतीय जनता पार्टी की सरकार में हर घर में अकाउंट है। महिलाओं के सशक्तिकरण करोड़ों को देने का है। आज 18 हजार गांव में बिजली है और शेष 1000 गांव में पहुंच जाएगी। शौचालय में महिलाओं के लिए शौचालय बना कर दिया है। रोजगार नौकरी देना नहीं होता। स्वरोजगार योजना, मुद्रा बैंक के माध्यम से रोजगार देने का काम किया है।

मैं आंकड़ों का विद्यार्थी हूं

विपक्ष कपड़ा बनाने वाले मजदूरी से पालन करने वाले व्यक्ति का मजाक उड़ाया। हमारा मानना है कि जो व्यक्ति पसीना बहाकर कम पूंजी से अपने परिवार का पालन करता है वह किसी बड़े उद्योगपति से कम नहीं है। मैं आंकड़ों का विद्यार्थी हूं। सोचने के स्तर को मोदी ने बदला है। इसरो ने अब 104 उपग्रह छोड़े हैं, रिकॉर्ड बनाया है। परिवर्तन पर विश्व नेतृत्व कर रहे हैं। संगठन का कार्य जनता व सरकार की कड़ी बनना है। संगठन ने उत्तर प्रदेश में योजनाओं नीचे से ऊपर तक पहुंचा। विजय प्राप्त की निर्धारित लक्ष्य का पुनरीक्षण पुनर्निर्धारण हो कार्यकर्ता ठान ले तो विजय निश्चित है। महिला सशक्तिकरण पर काम हमने किए हम समानता नहीं महिलाओंं के पुजित होने मैं विश्वास करते है।

ये भी पढ़ें- खौफ के साये में दारोगा: बदमाशों के डर से परिवार सहित किया पलायन

ये भी पढ़ें- 29 पिंक शौचालय और 9 महिला पुलिस चौकी से शहर में बढ़ेगी महिला सुरक्षा

Related posts

लखनऊ एयरपोर्ट पर विमान सेवाएं हुईं बहाल!

Divyang Dixit
8 years ago

अब परिवहन विभाग की 14 सेवाएं ऑनलाइन

Sudhir Kumar
6 years ago

पेपर देने जा रहे स्कूटी सवार हाई स्कूल के छात्र की सड़क हादसे में हुई मौत, स्कूटी अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गहरी खाई में गिरी, डिबाई के गांव लेदर खेड़ा से बाबू राम इंटर कॉलेज तलवार परीक्षा देने जा रहा था छात्र, डिबाई के गांव तलवार के पास हुआ हादसा, परिजनों ने बिना पुलिस कार्यवाही के किया छात्र का अंतिम संस्कार.

Ashutosh Srivastava
7 years ago
Exit mobile version