सोमवार 5 जून पूरी दुनिया में #WorldEnvironmentDay के रूप में मनाया जाता है, भारत भी हर साल विश्व पर्यावरण दिवस में अपनी भागीदारी दर्ज करता है। विश्व पर्यावरण दिवस के मौके पर उत्तर प्रदेश भी पीछे नहीं रहता है। बीते कुछ सालों से उत्तर प्रदेश ने भी विश्व पर्यावरण दिवस में अपनी महत्वपूर्ण उपस्थिति दर्ज करायी है।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ करेंगे पौधारोपण(#WorldEnvironmentDay):

  • पूरे देश में सोमवार को विश्व पर्यावरण दिवस(#WorldEnvironmentDay) को लेकर लोगों में काफी उत्साह है।
  • इसी क्रम में उत्तर प्रदेश भी पर्यावरण संरक्षण में काफी अहम भूमिका निभाता है।
  • सोमवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ राजधानी लखनऊ में पौधारोपण कार्यक्रम में भाग लेंगे।
  • इस दौरान मुख्यमंत्री योगी पौधारोपण भी करेंगे।

अपने जन्मदिन पर पौधारोपण करेंगे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ(#WorldEnvironmentDay):

  • सोमवार को विश्व पर्यावरण दिवस(#WorldEnvironmentDay) पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पौधारोपण करेंगे।
  • गौरतलब है कि, 5 जून को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का जन्मदिन भी होता है।
  • सोमवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 45 वर्ष के हो चुके हैं।

राज्य सरकार एक बार फिर बनाएगी विश्व कीर्तिमान(#WorldEnvironmentDay):

  • यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने साल 2016 में एक दिन में 5 करोड़ पौधारोपण का विश्व कीर्तिमान बनाया था।
  • जिसके बाद राज्य की योगी सरकार भी कुछ ऐसा ही कारनाम करने की तैयारी में जुटी हुई है।
  • सूत्रों के मुताबिक, राज्य सरकार पिछले साल के कीर्तिमान को आगे बढ़ाना चाहती है।
  • प्राप्त जानकारी के मुताबिक, सरकार इस बार एक दिन में करीब साढ़े 6 करोड़ पौधों को रोप सकती है।

यूपी को मिले लगातार दो पर्यावरण प्रेमी मुख्यमंत्री(#WorldEnvironmentDay):

  • पर्यावरण संरक्षण(#WorldEnvironmentDay) के मामले में बीते कुछ सालों से उत्तर प्रदेश का समय अच्छा चल रहा है।
  • यूपी को पिछली दो बार से लगातार वो मुख्यमंत्री मिले हैं जिन्हें पर्यावरण से काफी लगाव है।
  • पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने एक दिन में 5 करोड़ पौधों का रोपण करवाया था।
  • वहीँ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पर्यावरण और पशुओं से काफी प्रेम है।
  • मुख्यमंत्री बनने के बाद सीएम योगी ने मुख्यमंत्री आवास से सभी AC उतरवा दिए थे।
  • साथ ही राज्य सरकार एक बार से अखिलेश यादव की तर्ज पर पूरे प्रदेश में बड़े पैमाने पर पौधारोपण करवा सकती है।

ये भी पढ़ें: CM योगी का अलीगढ़ दौरा, एक क्लिक पर जानें मिनट-टू-मिनट जानकारी!

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें