Uttar Pradesh News, UP News ,Hindi News Portal ,यूपी की ताजा खबरें
Uttar Pradesh

गमले में लगाई वट वृक्ष की टहनी कर ली पूजा

उल्लास के साथ हरदोई में मनाई गई पवित्र व्रत-पर्व बरगदाही अमावस्या |

हरदोई|कोरोना महामारी के चलते लॉक डाउन ने हिन्दू विवाहिताओं के पवित्र व्रत-पर्व बरगदाही (वट अमावस्या) को भी प्रभावित किया।महिलाओं ने घरों के गमले में वट वृक्ष की डाल लगाकर पूजा कर अपने पति की लंबी उम्र की कामना की वहीं वट वृक्ष के पास पुलिस का पहरा भी लगा रहा।जिले में सतर्क पुलिस ने शुक्रवार सुबह ही उन स्थानों पर बरगद के पेड़ों को सुरक्षा घेरे में ले लिया था जहां वट अमावस्या पर विवाहिताओं का भारी जमावड़ा हुआ करता था। कई जगहों पर विवाहिताएं निकलीं तो महिला पुलिस ने समझा-बुझा कर वापस कर दिया।बड़ी संख्या में विवाहिताओं ने घर में गमले में बरगद की टहनी रोप पूजा-अर्चना कर अटल सुहाग की कामना की।वहीं ग्रामीण इलाकों में महिलाओं ने वटवृक्ष की पूजा की।पूरे जिले में बरगदाही अमावस्या उल्लास के साथ मनाई गई।

इनपुट -मनोज

Related posts

सराय अकिल थाना क्षेत्र के फ़कीरबाद गाँव मे पति पत्नी के विवाद में दोनो ने लगाई आग, दोनो गंभीर जिला अस्पताल में भर्ती,  हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने एसआरएन इलाहाबाद रेफर कर दिया।

Ashutosh Srivastava
7 years ago

किंग जॉर्ज चिकित्सा विश्वविद्यालय को मिली 56 नए वेंटिलेटर की सौगात!

Mohammad Zahid
8 years ago

लखनऊ के 25 फ़ीसदी पेट्रोल पम्प ‘चोर’!

Divyang Dixit
8 years ago
Exit mobile version