उत्तर प्रदेश समाजवादी पार्टी के प्रमुख मुलायम सिंह यादव ने मंगलवार को समाजवादी पार्टी के कार्यालय में प्रेस कांफ्रेंस की।
शिवपाल और सीएम संग करी थी हाईप्रोफाइल मीटिंग:
- उत्तर प्रदेश समाजवादी प्रमुख मुलायम सिंह यादव ने मंगलवार को पार्टी कार्यालय में प्रेस कांफ्रेंस की।
- इससे पहले मंगलवार की सुबह सपा प्रमुख ने अपने आवास 5 वीडी में सीएम अखिलेश और शिवपाल सिंह के साथ हाईप्रोफाइल मीटिंग की थी।
- जिसके बाद सपा प्रमुख प्रेस वार्ता के लिए पार्टी कार्यालय पहुंचे।
- प्रेस कांफ्रेंस में शिवपाल सिंह यादव समेत सभी बर्खास्त मंत्री भी मौजूद रहे।
- सपा प्रमुख ने सभी बर्खास्त मंत्रियों से मुलाकात की।
सपा प्रमुख के संबोधन के अंश:
- मुलायम सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि, वो लोहिया के सिद्धांतों पर चलते रहेंगे।
- उन्होंने आगे कहा कि, गांव-गांव जाकर हर वर्ग से संपर्क साधा है।
- मुलायम सिंह ने प्रेस वार्ता में आगे कहा कि, मेरा पूरा जीवन जनता के कल्याण के लिए रहा है।
- इसी में आगे जोड़ते हुए उन्होंने कहा कि, आगे भी जनता के लिए काम करता रहूँगा।
परिवार और पार्टी एक है:
- प्रेस वार्ता में सपा प्रमुख ने ये भी कहा कि, परिवार और पार्टी एक हैं।
- उन्होंने ये भी कहा कि, पूरी ताकत परिवार के साथ है।
- सपा प्रमुख ने ये भी कहा कि, हम सब एक हैं।
- अमर सिंह के सवाल पर सपा प्रमुख ने कहा कि, अमर सिंह को क्यों बीच में लाते हो।
- सपा प्रमुख ने कहा कि, सब ठीक है, कोई झगड़ा नहीं है।
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें
Divyang Dixit
Journalist, Listener, Mother nature's son, progressive rock lover, Pedestrian, Proud Vegan, व्यंग्यकार