Uttar Pradesh News, UP News ,Hindi News Portal ,यूपी की ताजा खबरें
Uttar Pradesh

शामली: यमुना नदी खतरे के निशान के पार, पुल के पिलर में दरार

यमुना नदी खतरे को पार, पुल में दरार

यमुना नदी खतरे को पार, पुल में दरार

शामली जनपद के हरियाणा व यूपी बॉर्डर पर लगने वाले यमुना ब्रिज के पिलर में दरार आ गयी है. यमुना के लगातार बढ़ रहे जलस्तर के कारण यमुना उफान पर है और यमुना पुल के पिलर में दरार पड़ गयी है. दरार पड़ने से पुल के एक साइड से बैठने का अंदेशा लगाया जा रहा है.

यमुना का बढ़ता जलस्तर बना आफत:

यमुना का बढ़ता जलस्तर आसपास के किसानों व ग्रामीणों के लिए भी आफत बना हुआ है. यमुना के निकटवर्ती इलाको में किसानों की फसल पूरी तरह से बर्बाद हो गयी है. बीते कल यमुना में 5 लाख क्यूसेक पानी और छोड़ा गया है. शामली में अब यमुना खतरे के निशान के नजदीक बह रही है. फिलहाल प्रशासनिक अधिकारी ने पुल की मरम्मत कराना शुरू कर दिया है.

यमुना मे छोड़ा गया 9 लाख क्यूसेक पानी:

बता दें कि यमुना में हथनीकुंड बैराज से पिछले 2 दिनों में करीब 9 लाख क्यूसेक पानी छोड़ा जा चुका है जिसके चलते यमुना नदी अपने पूरे उफान पर है. शामली के कैराना कोतवाली क्षेत्र में हरियाणा बॉर्डर स्थित यमुना पुल पर भी यमुना खतरे के निशान के करीब पहुंच गई है और अंदाजा लगाया जा रहा है कि कुछ ही समय बाद यह खतरे के निशान को क्रॉस कर जाएगी.

पुल में दरार की सूचना से प्रशासन में हड़कम्प:

प्रशासन के अधिकारियों ने भी यमुना के ऐसे रूद्र रूप को देखकर अपनी तैयारियां शुरू कर दी हैं. प्रशासन की ओर से यमुना के किनारे के गांव में गोताखोरों की टीमें लगा दी गई हैं. यमुना के लगातार बढ़ रहे जलस्तर से आमजन के साथ साथ प्रशासन की भी परेशानी बढ़नी शुरू हो गयी है. कैराना यमुना ब्रिज के एक पिलर में दरार आ गयी है. यमुना के बढ़ते जलस्तर व तेज़ बहाव के कारण पुल में दरार पड़ गयी है. जिसकी सूचना से प्रशासन में हड़कम्प मचा हुआ है. जहाँ पर एसडीएम कैराना सुरजीत सिंह मौके पर पहुंचे ओर पुल के स्थिति का जायजा लिया. जब इस पूरे मामले में एसडीएम से पूछा गया तो उनका साफतौर पर कहा है कि यमुना पुल क्षतिग्रस्त हो गया है, जिसकी मरम्मत का कार्य शुरू करा दिया है.
[hvp-video url=”https://youtu.be/PdpR0eveOMg” poster=”https://youtu.be/PdpR0eveOMg” controls=”true” autoplay=”true” loop=”true” muted=”false” ytcontrol=”true”][/hvp-video]

सीएम योगी ने की वन सेवा अधिकारियों संग समीक्षा बैठक

 

Related posts

पोलियो के टीकाकरण अभियान में दुधमुंहे की मौत , आधा दर्जन हुए बिमार-विस्तृत रिपोर्ट-वीडियो के साथ।

Desk
3 years ago

दरोगा अमर सिंह पर युवती से शादी कर यौन शोषण का आरोप

UP ORG DESK
6 years ago

जिले में पहुचे हाईस्कूल और इण्टर मीडिएट के प्रश्न पत्र, जिले भर में 88 परीक्षा केंद्र बनाए गए है, पुलिस तैनात कर दी गई ही, डीआईओएस के निर्देश के बाद प्रश्न पत्र वितरित किये जायेंगे।

Ashutosh Srivastava
7 years ago
Exit mobile version